{"_id":"571f14674f1c1b0d75a91f0a","slug":"now-iit-admission-is-easy","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT में एडमिशन का सपना देख रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
IIT में एडमिशन का सपना देख रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Apr 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में दाखिले का सपना देख रहे देश के लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस साल 18 के बजाए 22 आईआईटी में दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
जेईई एडवांस के ताजा प्रॉस्पेक्टस में इसकी जानकारी दी गई है। इससे आईआईटी की सीटों में 470 से ऊपर का इजाफा हुआ है। 27 अप्रैल को आईआईटी दाखिले की जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जेईई मेंस का परिणाम आने जा रहा है। आईआईटी में दाखिले के लिए इस साल युवाओं को ज्यादा बेहतर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
गत वर्ष तक जेईई मेंस से शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों को आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में बैठने का मौका दिया जाता था। इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर दो लाख कर दी गई है। यानी 27 अप्रैल को आने वाले जेईई मेंस रिजल्ट से शीर्ष दो लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
दूसरी अच्छी बात यह भी है कि इस साल 18 के बजाए 22 आईआईटी में दाखिले का मौका दिया जाएगा। संशोधित प्रॉस्पेक्टस में आईआईटी गोवा की 80, आईआईटी छत्तीसगढ़ की 180, आईआईटी जम्मू की 100 और आईआईटी कर्नाटक की 100 सीटों पर भी दाखिला दिया जाएगा। यानी 22 आईआईटी की करीब 9400 सीटों पर इस साल दाखिले का मौका मिलेगा।
इस तरह से होगा दो लाख का चयन
कैटेगरी - कैंडीडेट्स
ओपेन - 1,01,000
ओबीसी - 54,000
एससी - 30,000
एसटी - 15,000
जेईई मेंस का रिजल्ट कल
इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस का परिणाम 27 अप्रैल को जारी होने जा रहा है। इस रिजल्ट के आधार पर 29 अप्रैल से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा।
परीक्षा केंद्र भी बढ़े
आईआईटी ने नए प्रॉस्पेक्टस में 16 नए शहरों की सूची जारी की है, जिनमें जेईई एडवांस परीक्षा होगी। इनमें गुजरात में भावनगर और भुज, महाराष्ट्र में ओरंगाबाद, कोल्हापुर, नासिक, राजस्थान में नासिक, बारमर, भीलवाड़ा, पालि, टोंक, अल्वर, पश्चिम बंगाल में कृष्णनगर, आंध्र प्रदेश में तिरुपति, तेलंगाना में माहुबुबनागा, कर्नाटक में मैसूर, तमिलनाडु में कोयंबटूर, हरियाणा में सोनीपत शामिल है।