फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now entry of outsiders would be difficult in Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी में बाहरी लोगों की एंट्री अब होगी मुश्किल

Mon, 18 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
now entry of outsiders would be difficult in Punjab University
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

पंजाब यूनिवर्सिटी में कुछ दिन हुए गोलीकांड के बाद पीयू प्रशासन ने अब कैंपस में एंट्री को सख्त करने का फैसला लिया है। सोमवार से पीयू के सभी गेटों पर कड़ी चेकिंग के बाद भी एंट्री होगी। पीयू चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ. जितेंद्र ग्रोवर के अनुसार बाहरी लोगों को सिर्फ गेट नंबर-1 और 2 से ही पूरी जांच के बाद एंट्री दी जाएगी।

विज्ञापन


बाहरी लोगों के वाहनों को गेट पर ही रोक लिया जाएगा। गेट नंबर एक के पास बनी पार्किंग में वाहनों को खड़ा करना होगा। पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने पीयू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए कई नए सुझाव तैयार किए हैं।
विज्ञापन


पीयू वीसी ने भी कमेटी के सुझावों पर मुहर लगा दी है। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को अलग-अलग चरणों में जल्द लागू किया जाएगा। बाहरी लोगों की अब एकेडमिक एरिया में एंट्री पूरी तरह बैन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्टूडेंट, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ के वाहनों में स्टिकर लगे होने पर ही कैंपस में एंट्री दी जाएगी। डॉ. जितेंद्र ग्रोवर ने बताया कि सोमवार को पहले चरण में तीनों गेटों पर चेकिंग को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed