फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Notification soon on nbbs

एनबीबीएस पर नोटिफिकेशन जल्द

Fri, 27 May 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 27 May 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
Notification soon on nbbs
परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिलों के लिए जम्मू-कश्मीर बीओपीईई (जेएंडके बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन) की ओर से जल्द परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। बोर्ड की ओर से आगामी जुलाई में करवाई जा रही परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कामन एंट्रेंस टेस्ट से बारहवीं में उत्तीर्ण हुए हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है। बीओपीईई के चेयरमैन जीएच तांत्रे ने बताया कि परीक्षा के लिए अगले 2-3 दिन में नोटिफिकेशन में सारी जानकारी मुहैया करवा दी जाएगी। इसमें उम्मीदवारों के आवेदन लिए जाएंगे और तय शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा की तिथियों को फाइनल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा नीट से अलग केंद्र के अध्यादेश को मजूरी देने के बाद देशभर में कई राज्य अपने स्तर पर एमबीबीएस और बीडीएस की परीक्षाएं आयोजित करवा रहे हैं। हालांकि यह छूट सिर्फ एक साल के लिए दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहवीं की छात्रा रागिनी शर्मा ने कहा कि वह नीट के चक्कर में पूर्व की बीओपीईई की कामन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल नहीं हुए थे। लेकिन बोर्ड की ओर से दोबारा परीक्षा लेने से उन्हें राहत मिली है।


एक अन्य विद्यार्थी राजेश धर ने कहा कि उन्होंने बोर्ड की पहले हुई सीईटी में परीक्षा दी थी। लेकिन यह परीक्षा असमंजस में ही दी गई और इसमें पूरी तैयारी नहीं की गई थी। अब बोर्ड की ओर से दोबारा परीक्षा आयोजित करने से उन्हें सुनहरा विकल्प मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed