फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   non added schools will be controlled in gurgaon soon

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कसेगा शिकंजा,  तैयारी पूरी

Wed, 30 Mar 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 30 Mar 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
non added schools will be controlled in gurgaon soon

जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को स्थानीय शिक्षा विभाग इस बार कोई रियायत देने के मूड में नहीं दिख रहा है। ऐसे स्कूलों पर कार्यवाई करने के लिए शिक्षा विभाग ने पूरा खाका तैयार कर लिया है और जिले के मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गली मोहल्लों में चलने वाली शिक्षा की दुकानों पर जल्द ताला लटका दिया जाएगा। जो स्कूल संचालक आदेशों की अवेहलना करेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अधिकारियों ने अभिभावकों से आहवान किया है कि वे अपने बच्चों का दाखिला बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों में न कराएं।
विज्ञापन


यदि वे ऐसा कराते है तो इसके लिए विभाग की कोई जिमेदारी नहीं होगी। जिले में कितने स्कूलों के पास स्थाई या अस्थाई मान्यता है, इसकी सूची विभाग के पास उपलब्ध है और अपने बच्चों का दाखिला कराने से पहले स्कूल की मान्यता के संदर्भ में शिक्षा विभाग से जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली से आठवीं तक मान्यता: जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वजीर चंद मजोका ने मंगलवार को पहली से आठवीं कक्षा तक मान्यता प्राप्त व मान्यता के लिए विचाराधीन स्कूलों की सूची जारी करते हुए कहा कि जिले में इनके अतिरिक्त किसी अन्य स्कूल के दाखिले फर्जी माने जाएंगे।

उन्होंने बताया कि नूंह खंड में सागर मिडिल स्कूल घासेडा, हिंद मिडिल स्कूल बैंसी, यादव मिडिल स्कूल उदाका, हिंदु विद्या निकेतन नूंह, रायल मिडिल स्कूल मेवली, प्रभात मिडिल स्कूल छछेडा, फिरोजपुर झिरका खंड में गोवर्धन सैनी मिडिल स्कूल अखनाका, अशरफ मैमोरियल स्कूल डूगेजा, समर गार्डन शाहचोखा, सर्वोदय मिडिल स्कूल फिरोजपुर झिरका, मां दुर्गा विद्या मंदिर फिरोजपुर झिरका, अल फलाह मार्डन स्कूल शाहचोखा, सनराईज अगोन, बुद्धा ग्लोरी विद्या मंदिर मांडीखेडा, गौतम मिडिल स्कूल फिरोजपुर झिरका, मेवात विकास मिडिल स्कूल महूं चोपडा, झिरका मिडिल स्कूल झिरका, मेवात पब्लिक स्कूल फिरोजपुर झिरका, नबाव शमशुद्दीन मिडिल स्कूल फिरोजपुर झिरका, राहुल मिडिल स्कूल मांडीखेडा, आफिया मिडिल स्कूल नगीना, इकरा मिडिल स्कूल खुशपुरी, इंडियन मिडिल स्कूल खेडी नूंह, मैराज मिडिल स्कूल खानपुर घाटी, एमएसडी मिडिल स्कूल तावडू, जीडी मिडिल स्कूल तावडू, मेवात विकास मिडिल स्कूल कोटा खंडेवला, गोल्डन मिडिल स्कूल तावडू, एचआरएम मैमोरियल स्कूल कोटा, शील श्रुता मिडिल स्कूल तावडू, रायल मिडिल स्कूल छारोडा, द्रोणाचार्य मिडिल स्कूल हसनपुर, ओम विद्या मंदिर कलवाडी, केएलवी मिडिल स्कूल राहीवास, मेवात पब्लिक स्कूल खोरी कलां, एसडी मिडिल स्कूल तावडू, मेवात माडल स्कूल सेवका, आईकेएम मिडिल स्कूल पिनगवां, भारतीय पब्लिक स्कूल लोहिंगाकला, इसमाईल मैमोरियल पब्लिक स्कूल जमालगढ, अनुपम मिडिल स्कूल पुन्हाना, बीएच मार्डन स्कूल पिनगवां, मेवात मिडिल स्कूल शिकरावा के पास आठवीं कक्षा तक मान्यता प्राप्त है।


ये है विचाराधीन: ओरचिड पब्लिक स्कूल खोरी कला तावडू, रायल माडल स्कूल छारोडा, स्कोलर पब्लिक स्कूल बीसरू, पीडी पब्लिक स्कूल फिरोजपुर झिरका, एमएसडी पब्लिक स्कूल इंदाना, केएलवी स्कूल राठीवास, नवजीवन विद्यामंदिर फिरोजपुर झिरका, सर्वोदय पब्लिक स्कूल साकरस, आईडिया मिडिल स्कूल बीसरू, सनराईज मिडिल स्कूल नूंह, कारीमियां पब्लिक स्कूल बदरपुर, शाहिद पब्लिक स्कूल बीसरू, एमएसडी पब्लिक स्कूल फिरोजपुर झिरका, साईन स्टार पब्लिक स्कूल रीठट, गोल्डन मिडिल स्कूल बिस्सर, माडर्न मदर प्राईड स्कूल नूंह, अनीसिया मिडिल स्कूल मरोडा, बीबी फातमा मिडिल स्कूल शिकरावा, न्यू क्रिशेतन पब्लिक स्कूल रहपुआ, रायल मिडिल स्कूल मेवली, भारत भारती हाई स्कूल उलेटा हसनपुर, मेवात पब्लिक स्कूल नूंह, अंजुमन पब्लिक स्कूल मोहम्मदनगर नगीना, अल हिदया माडल स्कूल मालब की मान्यता के लिए फाईल निदेशालय में विचाराधीन हैं। वजीर चंद मजोका ने कहा कि इनके अलावा जिले में जो भी स्कूल अपने पास पहली से आठवीं तक मान्यता होने का दावा करते है, वह झूठे हैं और उनमें अपने बच्चों का दाखिला न कराएं।
.........दिनेश देशवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed