फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   no need to worry from EIOP in cbse 10 result

CBSE रिजल्टः मार्कशीट पर ईआईओपी आए तो न घबराएं

Sun, 29 May 2016 12:52 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 May 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
no need to worry from EIOP in cbse 10 result
परीक्षा में 196 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

दसवीं के परिणाम में इस बार जिन छात्रों की मार्कशीट में एलिजिबल फॉर इंप्रूवमेंट आफ परफॉर्मेंस(ईआईओपी) लिखा हुआ आया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से इन स्टूडेंटों को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड के डिप्टी सेक्रेटरी रणबीर सिंह ने बताया कि जल्द ही वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी हो जाएगी। इसके तहत जिन छात्रों को अपने मूल्यांकन पर शक है, वह ऑनलाइन स्क्रूटनी करा सकते हैं। यानी उनके अंकों के वेरिफिकेशन का आवेदन रिजल्ट जारी होने के सात दिन के भीतर होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कम परफॉर्मेंस वाले छात्रों को बोर्ड एक चांस और देगा। जिन छात्रों के ग्रेड प्वाइंट काफी कम रह गया है, उनके रिजल्ट में एलिजिबल फॉर इंप्रूवमेंट आफ परफॉर्मेंस(ईआईओपी) लिखा हुआ आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून रीजन से 5269 छात्रों को ईआईओपी मिला है। इन छात्रों को बोर्ड परफॉर्मेंस सुधार का मौका देगा, जो कि उन्हें स्कूल के माध्यम से दिया जाएगा। इसका लाभ बोर्ड आधारित और स्कूल आधारित परीक्षा देने वाले छात्र ले सकते हैं।

ऐसे हुआ मूल्यांकन
ग्रेडिंग सिस्टम के मुताबिक 91 से 100 लाने वाले छात्रों को ए-1 ग्रेड के साथ 10 ग्रेड प्वाइंट दिए गए। इस हिसाब से अगर पांचों विषयों में किसी को ए-1 के साथ 10-10 ग्रेड प्वाइंट मिले हैं, उनका पूरा समग्र मूल्यांकन ग्रेड 10 हुआ। उसे ही सीबीएसई ने मेरिट सर्टिफिकेशन दिया है। इस प्रकार 10 ग्रेड पाने वालों की संख्या ही मेरिट वाले छात्रों की संख्या है।


ग्रेड प्वाइंट 10 से लेकर 9.2 तक लाने वालों को ए-1, 9.0 से 8.2 वालों को ए-2, 8.0 से 7.2 वालों को बी-1, 7.0 से 6.2 वालों को बी-2, ग्रेड प्वाइंट 6.0 से लेकर 5.2 ग्रेड प्वाइंट तक के छात्रों को सी-1, 5.0 से 4.2 वालों को सी 2 और 4 ग्रेड प्वाइंट वालों का डी प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed