फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIIFT fashion show, Anukama 16 on monday

NIIFT का फैशन शो, ‘अनुकामा 16’ में रैंप पर जलवा बिखेरेंगी मॉडल

Sun, 22 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
NIIFT fashion show, Anukama 16 on monday
NIIFT का फैशन शो, ‘अनुकामा 16’ - फोटो : amar ujala

नॉदर्न  इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी), मोहाली के वार्षिक डिजाइन कलेक्शंस शो ‘अनुकामा 16’ में मॉडल अपना जलवा बिखेरेंगी। इसका आयोजन सोमवार को टैगोर थिएटर में शाम 6 बजे होगा। एनआईआईएफटी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शन शो के दौरान एनआईआईएफटी के फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए 58 खूबसूरत परिधानों को पहन कर मॉडल रैंप पर उतरेंगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने इन परिधानों को तैयार किया हैं। डायरेक्टर ने कहा कि इस साल फिर से हमारे स्टूडेंट्स ने नए कलेक्शन तैयार  किए हैं जो बेहद शानदार हैं।
विज्ञापन


फैशन शो के दौरान मदन मोहन मित्तल, उद्योग एवं वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, पंजाब सरकार बतौर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरुद्ध तिवारी, प्रिंसिपल सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंजाब  करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंप पर उतरेंगी मॉडल्स
सोमवार को होने वाले फैशन शो में कई जानी मानी मॉडल हिस्सा लेंगी। उनमें अमनप्रीत वाही, हिमानी थापा, काजल श्रीवास्तव , रश्मि-मिस इंडिया एंड मिस टूरिज्म, मीनाक्षी-मिस स्टाइल डीवा, आंचल-इंडियन प्रिंसेस फाइनलिस्ट और रश्मि-मिस इंडिया पर्सनालिटी शामिल हैं। शो को बॉलीवुड के जाने माने फैशन डायरेक्टर कौशिक घोष द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed