{"_id":"5741c65f4f1c1b7818690939","slug":"niift-fashion-show-anukama-16-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIIFT का फैशन शो, ‘अनुकामा 16’ में रैंप पर जलवा बिखेरेंगी मॉडल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
NIIFT का फैशन शो, ‘अनुकामा 16’ में रैंप पर जलवा बिखेरेंगी मॉडल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
NIIFT का फैशन शो, ‘अनुकामा 16’
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉदर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी), मोहाली के वार्षिक डिजाइन कलेक्शंस शो ‘अनुकामा 16’ में मॉडल अपना जलवा बिखेरेंगी। इसका आयोजन सोमवार को टैगोर थिएटर में शाम 6 बजे होगा। एनआईआईएफटी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
शन शो के दौरान एनआईआईएफटी के फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए 58 खूबसूरत परिधानों को पहन कर मॉडल रैंप पर उतरेंगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने इन परिधानों को तैयार किया हैं। डायरेक्टर ने कहा कि इस साल फिर से हमारे स्टूडेंट्स ने नए कलेक्शन तैयार किए हैं जो बेहद शानदार हैं।
विज्ञापन
फैशन शो के दौरान मदन मोहन मित्तल, उद्योग एवं वाणिज्य, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री, पंजाब सरकार बतौर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरुद्ध तिवारी, प्रिंसिपल सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंजाब करेंगे।
विज्ञापन
रैंप पर उतरेंगी मॉडल्स
सोमवार को होने वाले फैशन शो में कई जानी मानी मॉडल हिस्सा लेंगी। उनमें अमनप्रीत वाही, हिमानी थापा, काजल श्रीवास्तव , रश्मि-मिस इंडिया एंड मिस टूरिज्म, मीनाक्षी-मिस स्टाइल डीवा, आंचल-इंडियन प्रिंसेस फाइनलिस्ट और रश्मि-मिस इंडिया पर्सनालिटी शामिल हैं। शो को बॉलीवुड के जाने माने फैशन डायरेक्टर कौशिक घोष द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।