फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nigam school will get modern facilities in delhi

निगम स्कूलों में लगेंगे 40 प्रकार के आधुनिक झूले

Fri, 04 Mar 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Mar 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
nigam school will get modern facilities in delhi
स्कूलों के बच्चे - फोटो : Amar Ujala

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के बच्चे मनोरंजन के मामले में निजी स्कूलों से पीछे नहीं रहेंगे। सरकारी स्कूलों में वह सभी मनोरंजन की सुविधाएं होगी जो निजी स्कूलों में उपलब्ध है।

विज्ञापन


स्थायी समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा तो निजी स्कूलों से भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। राधे श्याम शर्मा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि निगम स्कूलों में बच्चों के लिए आधुनिक झूले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूलों में उन्नत किस्म झूले लगाए जाने का काम शुरू होगा। स्कूलों में 40 प्रकार के आधुनिक झूले लगाए जाएंगे। इन झूलों पर बच्चे खूब मनोरंजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइबर निर्मित ये झूले न केवल आकर्षक और सुरक्षित बल्कि काफी टिकाऊ भी हैं। इस तरह की सुविधा मुहैया होने से निगम के स्कूलों में लोग अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने में रुचि लेंगे।

दूसरी ओर नगर निगम ने बच्चों के लिए इसी प्रकार के झूले पार्कों में भी लगाने का निर्णय लिया है। निगम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सौ पार्कों को इसके लिए चुना है।

विज्ञान मेले का आयोजन हुआ
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के रोहिणी क्षेत्र के बुद्ध विहार स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय व नरेला क्षेत्र के बांकनेर निगम विद्यालय में विज्ञान मेला व क्षेत्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।


इस अवसर पर उपमहापौर नीलम गोयल ने स्वास्थ्य, जल संरक्षण व प्रदूषण पर बच्चों द्वारा बनाए सौ मॉडल की तारीफ की। वहीं स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने कहा कि बच्चों के अच्छी शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed