{"_id":"56ed4a8b4f1c1b807c8b4621","slug":"news-scheme-for-school-going-girls-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की शिक्षा के लिए 'मेरी लाडो करे पढ़ाई...' योजना","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लड़कियों की शिक्षा के लिए 'मेरी लाडो करे पढ़ाई...' योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सरकारी स्कूलों में पढने वाली छात्राओं को के लिए जिला शिक्षा विभाग अपने स्तर पर 'मेरी लाडो करे पढ़ाई..' योजना शुरू करने जा रही है। इसके लिए होमवर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसमें विभिन्न कंपनियों के द्वारा सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत मदद ली जाएगी। इसके अलावा पंचायत से भी मदद लेने के लिए विभाग अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन
दरअसल, पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को सर्वशिक्षा अभियान के तहत मुफ्त शिक्षा दी जाती है, लेकिन नौंवी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को फीस देनी पड़ती है।
विज्ञापन
एक विद्यार्थी पर औसतन 750 रुपये प्रति वर्ष खर्च होता है, लेकिन मजदूर तबके और प्रवासी परिवार इस फीस को देने में भी असमर्थ होते हैं। जिसकी वजह से छात्राएं स्कूल छोड़ देती है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने इस नई योजना की शुरुआत करने का खाका तैयार किया है।
प्राथमिक संकलित आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 18 हजार छात्राएं है। प्रति छात्राएं 750 रुपये खर्च होता है। इस हिसाब से 1.35 करोड़ की जरुरत होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग अलग से वेबसाइट तैयार कर रहा है।
इसमें एक व्यक्ति, कोई संगठन, गैर सरकारी संगठन, कॉरपोरेट कंपनियां और गांव के सरंपच आदि से मदद मांगी जा रही है। इस काम के लिए शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों से भी मदद मांग रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक का कहना है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है।
अगर कोई एक छात्रा की फीस का खर्च उठाना चाहता है, तो उसको दानवीर के रूप में नाम प्रकाशित किया जाएगा। वेबसाइट पर इसका ब्यौरा दिया जाएगा।