{"_id":"56fe7d7e4f1c1bec26f00105","slug":"new-syllabus-question-paper-given-to-students-appeared-for-ba-2nd-year-hindi-elective-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओल्ड सिलेबस के परीक्षार्थियों को थमा दिया नया प्रश्नपत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ओल्ड सिलेबस के परीक्षार्थियों को थमा दिया नया प्रश्नपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
नाहन में हिंदी इलेक्टिव इंप्रूवमेंट का पेपर 15 मार्च को हुआ था।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज नाहन में 15 मार्च को हुए बीए सेकेंड ईयर के हिंदी इलेक्टिव इंप्रूवमेंट के पेपर में ओल्ड सिलेबस के परीक्षार्थियों को नए सिलेबस का प्रश्नपत्र थमा दिया गया, जबकि परीक्षार्थियों ने पुराने सिलेबस की तैयारी की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस लापरवाही से परीक्षार्थियों में रोष है।
विज्ञापन
बीए सेकेंड ईयर हिंदी इलेक्टिव विषय की इंप्रूवमेंट परीक्षा में बैठे परीक्षार्थी सीमा देवी, बिजेश, निशा, किरण देवी, निशी तोमर, नारायण सिंह, प्रदीप कुमार, संदीप शर्मा, संतोष और शालू ने बताया कि उन्होंने ओल्ड सिलेबस से परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन उन्हें प्रश्न पत्र नए सिलेबस का थमा दिया गया।
विज्ञापन
इस कारण उनका पेपर ठीक नहीं हुआ। उन्होंने इस परीक्षा के लिए 5 हजार रुपये फीस जमा करवाई थी, जो कि अब व्यर्थ में जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अर्थशास्त्र के पेपर में इस तरह की लापरवाही सामने आई थी और अब दोबारा हिंदी इलेक्टिव के पेपर में ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस परीक्षा को दोबारा करवाने की मांग की है। इस संबंध में नाहन महाविद्यालय की उपप्राचार्य चंद्रिका बंसल ने बताया कि उन्हें इस विषय में जानकारी नहीं है। इस बारे में परीक्षा पर्यवेक्षक से पूछताछ कर पता किया जाएगा।