{"_id":"56ea3e324f1c1bff7c8b458d","slug":"new-style-of-teaching-to-make-study-interesting-fo-students","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के तलाशे जाएंगे नए तरीके","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के तलाशे जाएंगे नए तरीके
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Mar 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नए तरीकों से पढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नए तरीकों से पढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में कुछ जिलों तक सीमित प्रोजेक्ट्स को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है। बच्चों के सीखने के स्तर में आ रही गिरावट से परेशान शिक्षा विभाग ने फील्ड में विशेषज्ञों को उतारने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रयास, प्रेरणा और उड़ान जैसे प्रोजेक्ट सभी जिलों में चलाने की कवायद शुरू हुई है। सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता निदेशक घनश्याम चंद ने की। उन्होंने बच्चों के सीखने के स्तर में गिरावट पर चिंता जताई और अधिकारियों को फील्ड में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर काम करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश में चल रहे प्रेरणा, प्रयास, उड़ान और पढ़ो कुल्लू बढ़ो कुल्लू कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। बैठक में आईसीटी को स्कूल एजूकेशन में प्रभावशाली बनाने के लिए किए जाने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवीन गौतम ने आईसीटी का प्रयोग बच्चों के लिए किस प्रकार उपयोगी बनाया जा सकता है, इस पर जानकार दी। एसएसए और आरएमएसए के राज्य स्तरीय समन्वयक, सभी जिला परियोजना अधिकारी, ब्लाक परियोजना अधिकारी और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में शुरू होंगे प्रयास, प्रेरणा, उड़ान प्रोजेक्ट
सर्व शिक्षा अभियान में गुणात्मक शिक्षा देने को तीन जिलों में विशेष अभियान चलाए गए हैं। प्रेरणा अभियान जिला हमीरपुर, प्रयास अभियान बिलासपुर और उड़ान अभियान मंडी में चलाए जा रहे हैं। 2016-17 के दौरान इन्हें प्रदेश के अन्य जिलों में भी चलाया जाएगा। उड़ान अभियान मंडी जिला में पहली से पांचवीं तक चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों के पढ़ने, लिखने, बोलने पर ध्यान दिया जाता है।
बिलासपुर में चल रहे प्रयास अभियान में छठी से आठवीं के बच्चों में गणित और विज्ञान के प्रति रुचि पैदा की जाती है। सरल तरीके से पढ़ाई करवाने के प्रयास किए जाते हैं। प्रेरणा अभियान के तहत हमीरपुर जिला में पहली से आठवीं के बच्चों की भाषा, न्यूमरेसी पर काम किया जा रहा है। क्लासरूम में बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना है, इसका प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया जाता है।