फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new course will start in government college in chandigarh

मिशन एडमिशन: सरकारी कॉलेजों में नए सत्र से कई नए कोर्स होंगे शुरू

Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
new course will start in government college in chandigarh
admission - फोटो : bureau

गुड न्यूज, नए सत्र से सरकारी कॉलेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कई नए कोर्स की शुरूआत होगी। दरअसल सीबीएसी 12वीं रिजल्ट के बाद शहर के कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने जा रही है। कुछ वर्षों से चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी अधिक रहती है। कम खर्च में क्वालिटी एजुकेशन के कारण युवाओं में सरकारी कॉलेज को प्राथमिकता दी जाती है।

विज्ञापन


2015-16 में शहर के तीन कॉलेजों को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की नैक टीम ने ए ग्रेड से नवाजा है। ए ग्रेड पाने वाले कॉलेजों में जीसीजी-11, जीसीजी-42 और गवर्नमेंट कालेज-46 शामिल हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के हर वर्ष घोषित रिजल्ट में सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहता है।
विज्ञापन


सरकारी कालेजों में स्मार्ट क्लास रूम से लेकर एमफिल और पीएचडी कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें आर्ट्स और कॉमर्स संकाय ही नहीं बल्कि कई प्रोफेशनल कोर्स के भी विकल्प हैं। नए सत्र से कॉलेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शहर के सरकारी कॉलेजों में उपलब्ध अंडर ग्रेजुएट कोर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कम फीस में हॉस्टल की बेहतर सुविधा 
शहर के पांच सरकारी कॉलेज में से चार में लड़के और लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा है। प्राइवेट कॉलेजों के मुकाबले सरकारी में हॉस्टल खर्च काफी कम है। जीसी-11 में तीन हॉस्टल हैं, इसमें एक लड़कियों के लिए है। जीसीजी-11 में तीन हॉस्टल के अलावा एक और का निर्माण कार्य जारी है। जीसीजी-42 कैंपस में लड़कियों के लिए दो हॉस्टल हैं। जीसी-46 में बाहरी राज्यों से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को सेक्टर-15 और सेक्टर-20 गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन हॉस्टल में सीटें दी जाती हैं। 

सरकारी कालेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले का शेड्यूल

new course will start in government college in chandigarh
एडमिशन - फोटो : अमर उजाला

7 जून 2016 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। 
24 जून आवेदन की अंतिम तिथि 
29 मई तक ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
7 जून को दाखिले के लिए सुबह 9 बजे काउंसिलिंग शुरू होगी।   

जीसीजी-11 
कोर्स का नाम        सीटें 
बीए                    800
बीकॉम                140
बीएससी मेडिकल    140
बीएससी नॉन मेडिकल    140
बीएससी कंप्यूटर साइंस    60
बीसीए                80
पीजीडीसीए            30 
 जीसी-11
कोर्स का नाम    सीटें 
बीए            750
बीकॉम        140
बीसीए            80
बीबीए            80
बीएससी नॉन मेडिकल    200
बीएससी कंप्यूटर साइंस    60
बीएससी माइक्रोबायोलॉजी    30
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी    30
जीसीजी-42
कोर्स का नाम    सीटें 
बीए            700
बीकॉम        140
बीसीए        80
बीएससी मेडिकल    120
बीएससी नॉन मेडिकल    120
बीएससी कंप्यूटर साइंस    40
बीएससी माइक्रोबायोलॉजी    30
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी    40
बीएससी बायोइंफॉरमेट्क्सि     20
बीएससी आईटी    20
बीपीएड    50
बीए इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी    20
पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन    30
पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन    30 
पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (हिंदी से अंग्रेजी)    30
पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग    30
पीजी डिप्लोमा इन साइबर क्राइम    30 
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-50
कोर्स का नाम    सीटें 

बीकॉम    140
बीबीए    40
एमकॉम    40
 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46
कोर्स का नाम    सीटें
 
बीए            550
बीकॉम        140
बीसीए        40
एमकॉम        40
 रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश-32 
कोर्स का नाम    सीटें 

एमए अंग्रेजी    30 
 
जितेंद्र यादव, डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने बताया कि शहर के सरकारी कॉलेजों में इंफ्रॉस्ट्रक्चर को दुरुस्त किया जा रहा है। कॉलेजों में कुछ नए कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों की रेपुटेशन काफी बेहतर है। हर साल कॉलेजों का हाई कटऑफ इसका प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed