{"_id":"5717a5ea4f1c1b8d358b4703","slug":"net-and-alied-exam-on-same-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में दो परीक्षाएं, नेट को छोड़ें या अलाइड की परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक दिन में दो परीक्षाएं, नेट को छोड़ें या अलाइड की परीक्षा
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और अलाइड की परीक्षा एक ही दिन होने से सूबे के हजारों उम्मीदवार असमंजस में हैं।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और अलाइड की परीक्षा एक ही दिन होने से सूबे के हजारों उम्मीदवार असमंजस में हैं। अलाइड सर्विसेज परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन
इसकी तिथि भी आयोग ने निर्धारित कर दी है। दोनों परीक्षाएं आगामी दस जुलाई का आयोजित की जाएंगी। अलाइड सर्विसेज परीक्षा के लिए पहले ही आवेदन कर चुके उम्मीदवार अब नेट के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। वर्तमान में सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट में नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
लेकिन दस जुलाई को अलाइड सर्विस की परीक्षा होने पर अब उम्मीदवार नेट से चूक रहे हैं। नेट के लिए करीब छह सौ रुपये फीस भरने के बाद दोनों में से एक ही परीक्षा देनी होगी। परीक्षाएं एक साथ होने के कारण अब उम्मीदवार एक परीक्षा से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवार भारत, प्रवीण, गुरमीत कौर, कमलेश रावत, सुरेश, सन्नी, राजेश, अजय, प्रवीण ठाकुर, उमेश, कुलविंद्र, श्याम ठाकुर, रमेश, प्रदीप व अन्य का कहना है कि दो परीक्षाएं एक साथ होने से उनका नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका खो रहा है। नेट व अलाइड सर्विस दोनों महत्वपूर्ण परीक्षाएं हैं।
कौन सी परीक्षा दें, इसे लेकर भी असमंजस में हैं। उन्होंने बताया कि अलाइड परीक्षा तिथि में फेरबदल होने पर ही नेट के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग से आग्रह किया है कि अलाइड सर्विसेज की परीक्षा की तिथि बदली जाए।
इधर, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव मनोज तोमर ने बताया कि अलाइड सर्विस की परीक्षा के लिए तिथि 10 जुलाई घोषित की गई है। उम्मीदवारों को पेश आ रही दिक्कतों को उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा।
दोनों परीक्षाओं का समय भी एक
नेट व अलाइड सर्विस की परीक्षा की तिथि के साथ समय भी एक है। नेट का पहला सेशन सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। तीसरा सेशन करीब चार बजे खत्म होगा। जबकि अलाइड सर्विस की परीक्षा सुबह दस से एक बजे की बीच में होगी। इस सूरत में उम्मीदवार एक ही दिन दो परीक्षाएं नहीं दे सकेंगे।