फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NCTE issued yoga syllabus in teachers training.

शिक्षक बनने को अब योगा जरूरी, NCTE ने जारी किया सिलेबस

Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
सार

योगा बना सिलेबस का हिस्सा। एनसीटीसी ने जारी क‌िया स‌िलेबस। मकसद यह क‌ि शिक्षक पढ़ाने के लिए जाएं, वह बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें।

विज्ञापन
NCTE issued yoga syllabus in teachers training.
टीचर - फोटो : demo pic

विस्तार

अगर आप ग्रेजुएशन या 12वीं के बाद शिक्षक बनना चाहते हैं तो इसके लिए योगा भी अनिवार्य होगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन(एनसीटीई) ने नियमावली 2014 के तहत योगा को सिलेबस का हिस्सा बनाने के बाद अब इसका पूरा सिलेबस जारी कर दिया है। डीएलएड, बीएड और एमएड में योगा की पढ़ाई के बिना डिग्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


एनसीटीई के सदस्य सचिव जुगलाल सिंह की ओर से सभी बीएड, एमएड, डीएलएड कॉलेजों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें सभी कोर्सेज में अलग-अलग योगा का सिलेबस जारी किया गया है।
विज्ञापन


कॉलेजों को अपनी लाइब्रेरी में यह पुस्तक रखनी होगी और छात्रों के लिए अलग से सस्ते दामों पर पुस्तक खरीदने का मौका दिया गया है। डीएलएड में योग और योगाभ्यास का परिचय, योग ग्रंथों का परिचय, योग और स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा के लिए अनुप्रयुक्त योग, योग और संज्ञानात्मक भावात्मक विकास, योग और शारीरिक विकास और योगा प्रैक्टिकल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के जरूरी होगा योग का ज्ञान

NCTE issued yoga syllabus in teachers training.
योगा - फोटो : getty images
बीएड के लिए योग और यौगिक क्रियाओं का परिचय, योग ग्रंथों का परिचय, योग और स्वास्थ्य और प्रैक्टिकल होगा। एमएड के लिए योग एवं व्यक्तित्व विकास, योग एवं तनाव प्रबंधन, योग व आत्म विकास और प्रैक्टिकल होगा। मकसद यह है कि कोर्स करने के बाद जो भी शिक्षक पढ़ाने के लिए जाएं, वह बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें।

इनका है कहना
एनसीटीई के नए रेगुलेशन के मुताबिक योगा कोर्स भी अनिवार्य कर दिया गया है। अब किसी भी छात्र को इन कोर्सेज को पूरा करने के लिए सिलेबस के तहत इसकी परीक्षा पास करनी होगी।
-सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed