{"_id":"56eaa5074f1c1bb7168b4569","slug":"national-survey-of-the-icse-students-did-better-in-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई के छात्रों ने किया राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा में बेहतर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईसीएसई के छात्रों ने किया राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा में बेहतर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) के राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा में हरियाणा के आईसीएसई के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यह परीक्षा 24 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
इनमें 2.77 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें हरियाणा के आईसीएसई, सीबीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के छात्र भी शामिल हुए थे। दरअसल, एनसीईआरटी इस तरह का सर्वेक्षण हर तीन साल पर तीसरी, पांचवीं और सातवीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित करती है। पहली बार है कि दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
इसमें छात्रों को पांच विषय अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और आधुनिक भारतीय भाषा में की गई थी। इन पांच विषयों वाले वैकल्पिक प्रश्नों के एक मानक सेट की परीक्षा में भाग लिया था।
विज्ञापन
इसका मकसद छात्रों की उपलब्धि के स्तर का आकलन और क्षेत्र, लिंग, सामाजिक समूह, बोर्ड और प्रबंधन के संबंध में मतभेद अध्ययन का भी पता लगाना था। सर्वेक्षण से पता चला है कि छात्रों का प्रदर्शन सभी विषय में कुल मिलाकर औसत से अधिक रहा। अधिकतर विषयों में लड़कों और लड़कियों के स्कोर बहुत हद तक समान पाए गए हैं।
शहरी क्षेत्रों के छात्रों ने अपने समकक्ष वाले ग्रामीण क्षेत्रों को पछाड़ा है। एनसीईआरटी के शैक्षिक सर्वेक्षण प्रभाग के प्रमुख वाई श्रीकांत ने कहा कि निष्कर्ष राज्य स्तर का प्रदर्शन करता है। राज्य इन डाटा का विश्लेषण कर शिक्षा और सीखने के स्तर में सुधार के उपाय कर सकती है। अध्ययन का उद्देश्य राज्यों के प्रदर्शन को पता लगाने के लिए किया गया था।