फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national seminar in ghumarwin college

दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में जुटेंगे देश के रिसर्च स्कॉलर

Tue, 12 Apr 2016 09:19 AM IST
राजकुमार सेन /अमर उजाला, बिलासपुर
राजकुमार सेन /अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
national seminar in ghumarwin college
कॉलेज में 12 और 13 अप्रैल को राष्ट्रीय सेमीनार होगा।

देश भर के रिसर्च स्कॉलर तथा शिक्षाविद मंगलवार से घुमारवीं कॉलेज में जुटेंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार में हायर एजूकेशन इन इंडिया, चैलेंजिंग एंड ऑप्रच्युनिटी पर मंथन किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र के लिए यहां जो रूपरेखा तैयार की जाएगी, उसे आने वाले समय में देश भर में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


सेमीनार में रिसर्च स्कॉलर्स के अलावा, प्रोफेसर, स्कॉलरशिप छात्र तथा अन्य विशेषज्ञ हायर एजूकेशन पर मंथन करेंगे। इसके बाद निकाले गए बिंदुओं को इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च सेंटर नई दिल्ली को भेजा जाएगा। देश की शिक्षा नीति में हो रहे बदलाव में इन बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


सेमीनार में हायर एजूकेशन की चुनौतियों तथा भविष्य में संभावनाओं की तलाश पर रिसर्च होगा। राष्ट्रीय सेमीनार में प्रो. ममता मोक्टा, प्रो. पीके आहलुवालिया, डा. प्रमोद शर्मा, प्रो. बलराम डोगरा, डा. रेणु कपिला, डा. आरुषि जैन, प्रो. कुलभूषण चंदेल, डा. नित्तम चंदेल तथा प्रो. अतुल गुप्ता सहित देश के अन्य राज्यों से करीब 50 से अधिक शिक्षाविद तथा रिसर्च स्कॉलर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमारवीं कॉलेज के प्राचार्य जगदीश लाल ने बताया कि कॉलेज में 12 और 13 अप्रैल को राष्ट्रीय सेमीनार होगा। इसमें देशभर के रिसर्च स्कालर तथा शिक्षाविद भाग लेंगे। सेमीनार का शुभारंभ सीपीएस राजेश धर्माणी करेंगे। समापन पर आईएएस अभिषेक जैन मुख्यातिथि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed