फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national eligibility entrance test, NEET, medical entrance test, chandigarh, campus, education

चंडीगढ़ में 10 हजार से ज्यादा ने दिया NEET एग्जाम

Sun, 01 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
national eligibility entrance test, NEET, medical entrance test, chandigarh, campus, education
नीट एग्जाम के लिए चंडीगढ़ में उमड़ा स्टूडेंट्स का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
पहली बार हुए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (नीट) में चंडीगढ़ में 27 केंद्रों पर 10 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। स्टूडेंट व शिक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस साल पेपर अच्छा आया। लंबे-लंबे सवाल नहीं थे, जिस वजह से स्टूडेंट पूरा पेपर कंप्लीट कर पाए। हालांकि पेपर में कुछ गलतियां भी देखने को मिलीं। जिससे स्टूडेंट परेशान भी दिखे। इस बारे में सीबीएसई को अवगत करा दिया गया है। उनसे मांग की गई स्टूडेंट को इसके बदले में ग्रेस मार्क्स दिए जाएं।
विज्ञापन


पीएमटी विशेषज्ञ डा. अरविंद गोयल ने बताया कि  इस बार फिजिक्स का पेपर स्टूडेंट के मन मुताबिक आया। न्यूमेरिकल सवाल थे, लेकिन वे ज्यादा लंबे नहीं थे। पिछली बार काफी लंबे सवाल आए थे, जिस वजह से कई स्टूडेंट उसे पूरा नहीं कर पाए। बहुत से सवाल एनसीईआरटी से आए थे। कुछ सवाल बाहर से भी थे। जिस स्टूडेंट ने रट्टा नहीं मारा होगा, कंसेप्ट पर ध्यान दिया होगा, उसकी अच्छी मेरिट आने की संभावनाहै। केमेस्ट्री का पेपर बहुत आसान था।
विज्ञापन


उम्मीद है कि इस एग्जाम में स्टूडेंट के अच्छे मार्क्स आएंगे। ये भी संभावना जताई जा रही है कि इस बार कट आफ स्कोर काफी हाई जाने वाला है, क्योंकि दूसरे चरण का एग्जाम बाकी है। दूसरे चरण का एग्जाम 24 जुलाई को होगा। इसमें वे छात्र एग्जाम दे पाएंगे, जो रविवार को परीक्षा नहीं दे पाए थे। इस एग्जाम की तैयारी के लिए स्टूडेंट के पास काफी समय है। रविवार को आयोजित प्रश्न पत्र में कई त्रुटियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोड एक्स प्रश्न पत्र में 23वें प्रश्न में दोनों विकल्प सही थे। इससे स्टूडेंट काफी कंफ्यूज हुए। केमेस्ट्री के 25वें प्रश्न के विकल्प में कोई भी सही आप्शन नहीं था। केमेस्ट्री के 40 प्रश्न में तीसरा व चौथा आप्शन दोनों ही सही थे। इसी तरह से बॉयोलाजी के 104वे प्रश्न में कोई भी सही आप्शन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed