फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nagrota bangwan college top in MBA result.

एमबीए प्रथम सेमेस्टर में छाए इस कॉलेज के छात्र

Mon, 18 Apr 2016 10:24 AM IST
अनिल भंडारी/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अनिल भंडारी/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Mon, 18 Apr 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
Nagrota bangwan college top in MBA result.
कॉलेज नगरोटा बगवां के एमबीए के तीन विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में प्रथम तीन स्थान हासिल किए हैं। - फोटो : अमर उजाला

राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के एमबीए के तीन विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में प्रदेशभर में प्रथम तीन स्थान हासिल किए हैं। प्राचार्य डॉ. राकेश सहगल तथा कॉलेज के समन्वयक डॉ. पुनीत सूद ने बताया कि दिसंबर 2015 में आयोजित हुई प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विवेक दीक्षित ने 10 में से 9.86 सीजीपीए हासिल करके प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


बिजनेस ग्रेजुएट अनीतिका कटोच ने 9.81 सीजीपीए हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। विजेंद्र पठानिया ने 9.68 सीजीपीए हासिल करके प्रदेश भर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने 9 तथा इतने ही विद्यार्थियों ने 8 से ऊपर सीजीपीए हासिल करके उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


डॉ. पुनीत सूद ने बताया कि बिजनेस स्कूल में एमबीए शिक्षा का मुख्य उद्देश्य शोध और विश्लेषण पर आधारित है। उपलब्धि को लेकर विधायक एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली, वाइस चांसलर डॉ. आरएल शर्मा, निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. राकेश सहगल, अकादमिक डीन डॉ. एनएन शर्मा और प्राध्यापक वर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed