फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   mohali niper, niper director, niper director sharanjit singh, mohali news, campus news

नाइपर के नए डारयेक्टर शरनजीत सिंह ने संभाला पद

Wed, 09 Mar 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 09 Mar 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
mohali niper, niper director, niper director sharanjit singh, mohali news, campus news
नाइपर मोहाली - फोटो : फाइल फोटो
मोहाली नाइपर के कार्यकारी डायरेक्टर का पदभार प्रो. शरनजीत सिंह ने संभाल लिया। वे इससे पहले संस्थान में ही फार्मास्युटिकल एनलाइसिस विभाग में कार्यरत थे। मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल एंड फर्टिलाइजर ने पिछले सप्ताह ही संस्थान के तत्कालीन कार्यकारी डायरेक्टर डॉ. केके भूटानी को रिटायर करने के आर्डर दिए थे।
विज्ञापन


उनके साथ तीन अन्य लोगों को भी रिटायर किया गया था। सूत्रों की माने तो भूटानी के बाद उक्त पद के लिए दो लोगों के बीच टक्कर थी। इसमें प्रो. शरनजीत और बॉयो इंफॉर्मेटिक के हेड प्रो. पीवी भारतम शामिल थे । वहीं दूसरी ओर प्रो. शरनजीत के डायरेक्टर का पद संभालने के साथ ही अंदरखाते राजनीति तेज हो गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, संस्थान के छात्र उनके विरोध में आए गए हैं। जिक्रयोग है कि सीबीआई ने कुछ समय पहले ही सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में नाइपर के तत्कालीन डायरेक्टर केके भूटानी सहित कुल नौ लोगों पर केस दर्ज किया था। इसमें शरनजीत सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण छात्र प्रो. भारतम को नियुक्त करने की मांग कर रहें हैं। वहीं, दूसरी ओर नाइपर के पूर्व फैकल्टी सदस्य डॉ. परीक्षित बंसल ने मिनिस्ट्री ऑफ केमिकल एंड फर्टिलाइजर को प्रो. शरणजीत की नियुक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने कहा कि प्रो. शरनजीत पर भ्रष्टाचार का केस चल रहा है। ऐसे में वह इस पद के काबिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed