फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modern research lab starts for iit students

आईईटी के तीन विभागों को मिलेंगे मॉडर्न रिसर्च लैब

Mon, 28 Mar 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Mar 2016 05:21 PM IST
सार

  • वित्त समिति ने संस्थान में प्लेसमेंट सेल के निर्माण के लिए जारी किए 70 लाख रुपये
  • एकेटीयू की वित्त समिति लैब के प्रस्ताव को दे चुकी है हरी झंडी

विज्ञापन
modern research lab starts for iit students
आईआईटी स्टूडेंट्स के लिए बनेंगी मॉर्डन रिसर्च लैब - फोटो : Demo pic

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के केमिकल, मैकेनिकल और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल के लिए 9 करोड़ रुपये की लागत से मॉडर्न रिसर्च लैब बनाई जाएंगी। 

विज्ञापन


इन तीनों विभागों के पास लैब तो हैं लेकिन अपग्रेडेशन नहीं होने की वजह से इनके स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल के लिए अन्य विभागों में जाना पड़ता है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) की वित्त समिति लैब के प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुकी है। राजधानी के आईईटी सरकारी क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अलग मुकाम रखता है।
विज्ञापन


संस्थान के केमिकल, मैकेनिकल और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के स्टूडेंट्स पढ़ाई के मामले में अच्छा परफॉर्म करते हैं, लेकिन प्रैक्टिकल में स्थिति उतनी बेहतर नहीं रहती है। इन विभागों की स्थापना 18 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 साल में तीनों फील्ड में जमीन-आसमान का अंतर आ चुका है। इस अंतर को पाटने के लिए स्टूडेंट्स को कई प्रैक्टिकल के लिए दूसरे विभागों की लैब में जाना पड़ता है। दूसरे विभाग की लैब होने की वजह से स्टूडेंट्स को पर्याप्त प्रैक्टिकल करने का मौका नहीं मिल पाता है। 

modern research lab starts for iit students
आईईटी के विभागों को मिलेंगे मॉडर्न रिसर्च लैब - फोटो : demo pic
किसी विशेष प्रैक्टिकल में परेशानी पेश आने पर उसे दोबारा करने के लिए भी स्टूडेंट्स को काफी इंतजार करना होता है। मॉडर्न रिसर्च लैब निर्माण के बाद इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा। स्टूडेंट्स को अधिक प्रैक्टिकल मिलने से उनके कोर्स की रोजगारपरकता भी बढ़ेगी।

आईईटी ने प्लेसमेंट के मामले में इस साल बीते आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अभी इसमें और सुधार होने की संभावना दिख रही है। एकेटीयू संस्थान के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट केलिए तैयार करने की ओर विशेष ध्यान दे रहा है। इसके लिए ट्रेनिंग एंड कैंपस प्लेसमेंट अनुभाग की स्थापना की जा रही है।

वित्त समिति ने संस्थान में प्लेसमेंट सेल के निर्माण के लिए 70 लाख रुपये जारी किए हैं। सेल की स्थापना के बाद स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट से पहले कंपनियों के लिहाज से ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग मिलने से उनकी क्षमता में बढ़ोतरी होगी और वे इंटरव्यू में पहले से बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे। इस तरह संस्थान के स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट क्षमता बढ़ेगी।

संस्थान में केमिकल, मैकेनिकल और बायोटेक्नोलॉजी विभाग की आधुनिक रिसर्च लैब बनने से स्टूडेंट्स को काफी फायदा होगा। वित्त समिति ने रिसर्च लैब निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। समिति ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के लिए 70 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इन निर्माण कार्यों से संस्थान के स्टूडेंट्स को आगे आने वाले दिनों में काफी मदद मिलेगी।
प्रो. एएस विद्यार्थी निदेशक, आईईटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed