फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Student Can Prepare upsse Exam Here

स्टूडेंट्स यहां परख सकते हैं यूपीएसईई की तैयारी

Thu, 17 Mar 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Mar 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
The Student Can Prepare upsse Exam Here
ऑनलाइन परखें अपनी तैयारी - फोटो : Demo

डॉ. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) देने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट शुरू किया है। बुधवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने मॉक टेस्ट लॉन्च करते हुए कहा कि इससे स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी परखने का मौका मिलेगा। टेस्ट देने के लिए छात्रों को विवि की वेबसाइट www.aktu.ac.in पर विजिट करना होगा।

विज्ञापन


प्रो. विनय पाठक ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्रों के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट शुरू किया गया है। इसमें गणित, भौतिक एवं रासायन विज्ञान के मल्टीपल चॉइस प्रश्न दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मॉक टेस्ट देने के तुरंत बाद उसका रिजल्ट भी मिल जाएगा। लॉन्च होने के पहले दिन ही 50 से ज्यादा यूजर्स ने मॉक टेस्ट दिया। प्रो. पाठक के अनुसार मॉक टेस्ट कोई भी दे सकता है। इसके लिए यूपीएसईई-2016 का पंजीयन आवश्यक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि की वेबसाइट पर जाने के बाद अभ्यर्थियों को मॉक टेस्ट का लिंक प्राप्त हो जाएगा। मॉक टेस्ट के वेबपेज पर दिए गए क्रिएट अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करके एक अकाउंट बनाना होगा, जिसमें अपना ई-मेल आईडी डालना होगा। 


इसके बाद ई-मेल आईडी पर रिक्वेस्ट जाएगी। यूजर का वेरीफिकेशन होने के बाद यूजर मॉक टेस्ट दे सकेगा।  यूपीएसईई-2016 के समन्वयक प्रो. कैलाश नारायण ने बताया है कि अभी तक एक लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 27 मार्च है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed