फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission, school admission, chandigarh school, campus, chandigarh

इस बार स्कूल बैग किट भी जेब ढीली करेगी, नए रेट

Tue, 22 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Mar 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
mission admission, school admission, chandigarh school, campus, chandigarh
दुकान पर स्कूल बैग किट देखती हुई महिला - फोटो : डेमो फोटो
चंडीगढ़ के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में 2016-17 सत्र में दाखिले का दौर शुरू हो चुका है। इस बार बैग की किट भी लोगों की जेब ढीली करेगी। एंट्री लेवल (नर्सरी-केजी) के साथ ही अन्य कक्षाओं के रिजल्ट इस हफ्ते घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन


अगली क्लास में नौनिहालों को भेजने के लिए अभिभावकों की बुक शॉप, ड्रेस और अन्य चीजों के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों ने फीस में 10 से 15 फीसदी फीस बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


उधर अभिभावकों को बच्चों की बैग किट खरीदने पर भी मोटा खर्च करना होगा। जानकारी के अनुसार स्कूल की पूरी बैग किट का खर्च 1500 से 5 हजार तक है। मार्केट में ब्रांडेड बैग की कीमत 3800 से 4500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बैग किट की कीमत इस प्रकार है
टिफिन 100 से 590
बैग 500 से 4000
बोतल 150 से 1800
पैंसिल बॉक्स 100 से 590
छाता 200 से 450  

आज से बुक शॉप पर बढ़ेगी भीड़
शहर के अधिकतर प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में मंगलवार को सभी कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में शहर की बुक शॉप और अन्य दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ उमड़नी शुरू होगी। बुक शॉप मालिकों ने सभी कक्षाओं की किताबों के पूरे सेट तैयार करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed