{"_id":"5744a1024f1c1ba22c690e24","slug":"mission-admission-dav-released-admission-shedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएवी कॉलेज ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, ऑनलाइन करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज ने मंगलवार को आगामी सत्र में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन के अनुसार 26 मई से कॉलेज वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून तय की गई है। स्टूडेंट्स को 550 रुपये एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। 30 जून तक हार्ड कॉपी जमा करनी है। पहली मेरिट लिस्ट 4 जुलाई को सुबह 11 बजे वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज ने आवेदन की तिथि 27 मई तय कर दी है। प्रिंसिपल डॉ. भूषण कुमार शर्मा के अनुसार पीयू नियमों के कारण ऑनलाइन आवेदन 27 मई से शुरू किए जाएंगे। 27 जून तक आवेदन किया जा सकता है। तीन जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। सात जुलाई को बीए और बीएससी में 80 फीसदी से ऊपर अंक वालों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्राइवेट कालेजों में प्रॉस्पेक्टस मिलने की संभावित तिथि
- एमसीएम कालेज फॉर वुमन : दो जून से
- गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन सेक्टर-26 : एक या दो जून से
- देव समाज कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-36 : जून के पहले हफ्ते से
- गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 : 15 जून से।