फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission: cut-off of BCom might be higher this year in colleges

मिशन एडमिशन: स्टूडेंट्स के लिए पसंद के कॉलेज में दाखिला आसान नहीं

Tue, 24 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
mission admission: cut-off of BCom might be higher this year in colleges
एडमिशन

12वीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) रिजल्ट में ट्राइसिटी के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार 2015 के मुकाबले रिजल्ट में दो फीसदी का इजाफा हुआ है। 12वीं कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों का रिजल्ट भी काफी बेहतर रहा है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के 11 कॉलेज और यूनिवर्सिटी ईवनिंग स्टडीज विभाग से बीकॉम में दाखिले की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए पसंद के कॉलेज में दाखिला पाना आसान नहीं होगा। 12वीं में  500 से अधिक विद्यार्थियों ने कॉमर्स में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


ऐेसे में शहर के प्राइवेट-सरकारी कालेजों में बीकॉम की कटऑफ इस साल अधिक रहने की उम्मीद है। बेहतर पढ़ाई और हॉस्टल की अच्छी सुविधा के कारण ट्राइसिटी ही नहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और हिमाचल से भी सैकड़ों विद्यार्थी बीकॉम में दाखिले के लिए आवेदन करते हैं। बाहरी स्टूडेंट के लिए बीकॉम में 15 फीसदी कोटा होने के कारण दाखिला और भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किस कॉलेज में कितनी सीटों पर होगा दाखिला
कॉलेज का नाम      संभावित सीटें 
एसडी-32            350
डीएवी-10            350
जीसी-11            140
जीसीजी-11        140
जीसीजी-42        140
जीसी-46            140
एमसीएम-36        280
जीसी कामर्स-50    140
देव समाज वुमन-45    210
गुरु गोबिंद सिंह वुमन कॉलेज    140
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज-26    210
पीयू ईवनिंग स्टडीज    70 
(आगामी सत्र में प्रति यूनिट पांच सीटें बढ़ने की संभावना) 

2340 सीटों पर पीयू करेगा सेंट्रलाइज्ड एडमिशन

mission admission: cut-off of BCom might be higher this year in colleges
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
पीयू और शहर के एफिलिएटेड कॉलेजों में बीकॉम की करीब 2340 सीटों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी अपने स्तर पर सेंट्रलाइज्ड काउंसिल करेगा। बीकॉम की 15 फीसदी सीटें जनरल कैटेगरी और 85 फीसदी यूटी कोटे के तहत भरी जाएंगी।

बीकॉम में दाखिले के लिए परसेंटाइल के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। 12वीं में गणित विषय रखने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त वेटेज मिलती है। पीयू स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) को सेंट्रलाइज्ड एडमिशन की जिम्मेदारी दी जाएगी। अगले हफ्ते तक इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया जाएगा।   

एसडी और डीएवी में 25 मई से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी और सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज ने 2016-17 सत्र में दाखिले के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लेने की तैयारी कर ली है। सभी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रिंसिपल डॉ. भूषण कुमार शर्मा ने बताया कि बीकॉम को छोड़ अन्य के लिए स्टूडेंट कॉलेज वेबसाइट पर 25 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

27 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये तय की गई है। एसडी कॉलेज 27 जून तक आवेदन स्वीकार करेगा। डीएवी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन ने कहा कि 25 मई से स्टूडेंट बीए, बीबीए, बीसीए, बीएससी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed