फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mission admission, commerce, sd college chandigarh, north region, campus, chandigarh

मिशन एडमिशन: कामर्स में दाखिले को युवाओं की पहली पसंद है ये कॉलेज

Tue, 31 May 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 31 May 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
mission admission, commerce, sd college chandigarh, north region, campus, chandigarh
21 स्मार्ट क्लासरूम में डिजिटल तरीके से स्टूडेंट को पढ़ाया जाता है।
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज कॉमर्स संकाय में दाखिले के लिए नार्थ रीजन के टॉप कॉलेज में गिना जाता है। बीकॉम दाखिले में पहली च्वायस एसडी कॉलेज रहता है। कॉलेज ने साइंस और अन्य वोकेशनल कोर्स में भी धाक बना ली है। यूजीसी द्वारा कॉलेज को पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस के लिए चुना जाना इसका प्रमाण है।
विज्ञापन


हर साल कॉलेज को 50 लाख ग्रांट मिलती है। कॉलेज में बैचलर इन वोकेशनल कोर्स भी पिछले कुछ सालों से काफी पॉपुलर हुए हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए भी कॉलेज को 5 करोड़ की ग्रांट मिली है। 
विज्ञापन


1973 में स्थापित एसडी कॉलेज की फैकल्टी और इंटरनेशनल स्तर का इंफ्रॉस्ट्रक्चर इसे अन्य कॉलेजों से अलग पहचान दिलाता है। जानकारी अनुसार कॉलेज के 200 शिक्षकों में से 90 से अधिक पीएचडी हैं। कॉलेज टॉपर और बेहतर खिलाड़ियों को हर साल 35 लाख से अधिक स्कॉलरशिप देता है। हर साल विभिन्न कोर्स में 6 हजार विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


350 स्टूडेंट के लिए हॉस्टल सुविधा 
कॉलेज में दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों के लिए 2 हॉस्टल में 350 सीटें हैं। हॉस्टल फीस 70 हजार सालाना है। नेशनल और इंटरनेशनल विद्यार्थियों को हॉस्टल में निशुल्क रहनेे की सुविधा दी जाती है। 

5 लाख किताबों की हाईटेक लाइब्रेरी 
कॉलेज में 9 हाईटेक कंप्यूटर लैब मौजूद हैं। 21 स्मार्ट क्लासरूम में डिजिटल तरीके से स्टूडेंट को पढ़ाया जाता है। वोकेशनल और साइंस संकायों के लिए भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की लैब तैयार की गई हैं। लाइब्रेरी में 5 लाख से अधिक किताबें, ऑनलाइन बुक्स  और जर्नल की सुविधा है। 

हर साल 150 सीए एसडी स्टूडेंट 
एसडी कॉलेज की पहचान कॉमर्स के स्पेशलिस्ट तैयार करने में होती है। डॉ.भूषण के अनुसार हर साल सीए बनने वाले 150 स्टूडेंट एसडी कॉलेज से बीकॉम किए होते हैं। उन्होंने बताया कि 2016 में स्टूडेंट को 6 लाख तक पैकेज ऑफर हुए हैं। कॉलेज ने कई आईएएस,जज सहित वीआरवी सिंह,अमित उनियाल जैसे कई इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी दिए हैं।

एसडी-32 में यूजी और पीजी कोर्स की जानकारी

mission admission, commerce, sd college chandigarh, north region, campus, chandigarh
एसडी कॉलेज की पहचान कॉमर्स के स्पेशलिस्ट तैयार करने में होती है।
कोर्स का नाम    सीटें    कटऑफ
बीए                    800    75
बीकॉम                350    98
बीबीए                 120    92 
बीसीए                120    80
बीएससी(एनएम)    230    80 
बीएससी(मेडिकल)    135    80 
 एमकॉम                  80    72
एमएससी फिजिक्स    40    70
एमए इकोनॉमिक्स    60    68

4 पीजी कोर्स में भी दाखिला 
एसडी कॉलेज चार प्रोफेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में भी हर साल दाखिला देता है। डॉ.भूषण के अनुसार इन कोर्स को लेकर युवाओं में काफी क्रेज रहता है। आगामी सत्र में पीजी कोर्स इन मार्केटिंग मैनेजमेंट(पीजीडीएमएम) 60 सीटे, पीजी कोर्स इन परसोनल मैनेजमेंट एंड लेबर वेलफेयर 60 सीट,पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन(पीजीडीसीए) 60 सीट और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन(30) में मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा। 

दाखिले संबंधी जरुरी जानकारी 
ग्रेजुएशन स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू
-आवेदन फीस 800 रुपये  
-27 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 
-4 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी। 
-7 जुलाई से दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 

 
प्रिंसिपल कमेंट 
एसडी कॉलेज देश के टॉप कॉलेज में शुमार है। यूजीसी से पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस पाने वाला एकमात्र कॉलेज है। हर साल युवाओं की बेहतर प्लेसमेंट क्वालिटी एजुकेशन का प्रमाण है। दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन(पेपर लेस) करने में भी कॉलेज सबसे आगे रहा है। कॉमर्स ही नहीं अन्य कोर्स में दाखिले के लिए युवाओं की एसडी पहली प्राथमिकता रहती है। 
डॉ. भूषण कुमार शर्मा, प्रिंसिपल एसडी कालॅजे सेक्टर-32 चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed