फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mewat schools will follow cbse pattern of education

सीबीएसई पेटर्न पर होगी मेवात मॉडल स्कूलों में पढ़ाई

Sat, 09 Apr 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 09 Apr 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
mewat schools will follow cbse pattern of education
- फोटो : concept photo

भले ही मुख्यमंत्री ने पलवल व मेवात जिले के एमडीए द्वारा संचालित मेवात मॉडल स्कूलों को शिक्षा विभाग से जोड़ने का फैसला लिया हो। किन्तु अभी तक कोई प्रारूप मेवात शिक्षा विभाग के पास नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मेवात मॉडल स्कूल सीबीएसई के पेटर्न पर काम करेंगे। कुछ सुविधाऐं शिक्षकों के लिए बढ़ी हैं। यह दावा भी हो रहा है कि अभिभावक असमंजस में न रहें, उनके बच्चों को वही तालीम मुहैया कराई जायेगी जो वे पहले से लेते आ रहे हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की मानें तो जो सुविधाऐं उन्हें नहीं मिलती थीं वे अब शिक्षा विभाग हरियाण से जुड़ने से मिलने लगेंगी। इन शिक्षकों ने एक धन्यवाद पत्र भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल को भेजा है। कई दिनों से अभिभावक चिंता में हैं कि उनके बच्चों का भविष्य इस फैसले से अंधकार में तो नहीं चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार दिनों में बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूलों में जाकर प्रबंधन कमेटियों से मिले हैं। उन्हें यही तसल्ली दी जा रही है कि स्कूली शिक्षा उसी तर्ज पर चलेगी जैसे पहले होती आ रही है। सीएम के इस फैसले का सामाजिक संगठन आरटीआई मंच, जागो चलो, तालीम केयर मुहिम ने स्वागत किया है।

विधायक जाकिर हुसैन का कहना है कि प्रदेश शिक्षा विभाग के जुड़ने से स्कूलों की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पडे़गा।  मेवात मॉडल स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन कई महीनों तक नहीं मिलता था।

कम से कम वह अब हर महीने मिलने लगेगा। साथ में मेडिकल क्षतिपूर्ति, एलटीसी टूर, शिक्षा भत्ता मिलने से ये अध्यापक लगन के साथ पढ़ाई कराऐंगे और बीच में नौकरी छोड़कर जाने वाली समस्या भी हल होगी।


जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार शास्त्री ने फोन पर बताया कि इसी सप्ताह मुख्यमंत्री ने एमडीए के सभी स्कूलों को हरियाणा शिक्षा विभाग से जोड़ने का ऐलान एमडीए की बैठक में किया है। ये स्कूल किस हिसाब से कार्य करेंगे अभी तक कोई प्रारूप हमें प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed