फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mewat gets gift of university

आज मिलेगी मेवात को विश्वविद्यालय की सौगात

Sun, 17 Apr 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 17 Apr 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
mewat gets gift of university

नगीना जिले को रविवार के दिन यूनिवर्सिटी की सौगात मिलने की प्रबल संभावना है। सूत्रों की मानें तो मेवात क्षेत्र में पड़ने वाली पांच विधानसभा सीटों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


खास मकसद फिरोजपुर झिरका, हथीन, नूंह और पुन्हाना विधानसभा क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ बनाना है। इन चार सीटों पर पार्टी का वोट प्रतिशत तीन गुणा बढ़ा है। जबकि सोहना सीट भाजपा पर है।
विज्ञापन


कम से कम अगले विधानसभा चुनाव से पहले जीतने की मंशा होने के चलते विश्वविद्यालय का ऐलान होना तय माना जा रहा है। वर्तमान में इन पांच सीटों में से सोहना सीट पर ही भाजपा का कब्जा है। इन सभी सीटों पर 60 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं। सूत्र बताते हैं कि विश्वविद्यालय फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना की सीमा पर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बीजेपी नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि केवल यूनिवर्सिटी की घोषणा हो सकती है। गुड़गांव में भी बीते सप्ताह विश्वविद्यालय बनाने की बात सरकार ने मानी है। भाजपा सरकार कांग्रेस की गलतियां नहीं दोहराना चाहती।


शुरूआती सालों में ही ऐसे बडे़ काम करना चाहती है जो कम से कम चुनाव से पहले लोगों पर असर करें। पार्टी यह भी सोच रही है कि इसका फायदा भाजपा को राजस्थान में पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में भी मिले। गौरतलब है कि नूंह मेवात क्षेत्र शिक्षा और अन्य मामलों में हरियाणा का सबसे पिछड़ा जिला है। जनगणना 2011 के अनुसार इस जिले की औसत साक्षरता दर 56 प्रतिशत है तो महिला साक्षरता दर 37 प्रतिशत के आसपास है। जो कि हरियाणा में सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed