{"_id":"56f319d14f1c1bbf68f14d2f","slug":"medical-pg-entrance-must-be-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में कराना होगा मेडिकल पीजी एंट्रेंस, नोटिफिकेशन जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिसंबर में कराना होगा मेडिकल पीजी एंट्रेंस, नोटिफिकेशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Mar 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल के दिसंबर माह में राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा और जनवरी महीने में राज्य कोटे की सीटों के लिए मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा करानी अनिवार्य है। केंद्र सरकार ने हाल ही में इसका गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन
नोटिफिकेशन के मुताबिक अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा दिसंबर, राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा जनवरी माह में जरूरी है। अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी तक और राज्य स्तर की परीक्षा का परिणाम 15 फरवरी तक जारी करना होगा।
विज्ञापन
दाखिलों की भी समय सीमा
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम चरण की काउंसिलिंग से दाखिले 12 से 24 मार्च और राज्य स्तर पर चार से 15 अप्रैल के बीच होने जरूरी हैं। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर एक साथ एक मई से मेडिकल पीजी कोर्सेज का सत्र शुरू होना जरूरी है। दस मई के बाद अखिल भारतीय स्तर की बची हुई सीटें भी राज्य कोटे में शामिल हो जाएंगी।
विज्ञापन
इन सीटों को राज्य में 31 मई तक हर हाल में भरना होगा। सरकार ने पीजी कोर्सेज की मान्यता प्रक्रिया की तिथियां भी तय कर दी हैं। हर साल 15 मार्च से सात अप्रैल के बीच कॉलेजों को पीजी कोर्स की मान्यता का आवेदन करना होगा।
सरकार इन आवेदनों को 15 अप्रैल तक एमसीआई के पास भेजेगी। 30 सितंबर तक हर हाल में कॉलेजों का इंस्पेक्शन होगा। इसके बाद अगले वर्ष 28 फरवरी तक हर हाल में कॉलेजों को एलओपी जारी कर दी जाएगी। इस कवायद से यह लाभ होगा कि पीजी का सत्र सामान्य हो जाएगा। देशभर में एक साथ सत्र होने से चिकित्सा शिक्षा में कई सुधार आएंगे।