{"_id":"573759a54f1c1b5c6891997b","slug":"mdu-s-m-ed-examinations-starting-from-may-20","type":"story","status":"publish","title_hn":" एमडीयू की एमएड की परीक्षाएं 20 मई से शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमडीयू की एमएड की परीक्षाएं 20 मई से शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की एमएड (दो वर्षीय)-प्रथम सेमेस्टर एमआर स्पेशल एजुकेशन की परीक्षाएं 20 मई से प्रारंभ होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। अधिक जानकारी के लिए डीडीई भवन स्थित हेल्प डेस्क नंबर 01262- 308336 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट फेलो के लिए 25 को इंटरव्यू
एमडीयू के सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी में डीएसटी व एसईआरबी रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए प्रोजेक्ट फेलो की नियुक्ति के लिए 25 मई को सुबह 10:30 बजे वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस रिसर्च प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इनवेस्टीगेटर डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट फेलो के लिए न्यूनतम एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) या जीव विज्ञान संकाय के किसी विषय में स्नातकोत्तर में 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। सभी जरूरी दस्तावेज लेकर इंटरव्यू के लिए आएं।
विज्ञापन