{"_id":"56fb68034f1c1b9d56f00308","slug":"mcm-dav-college-degree-girl-students-governer-acharya-devvrata-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कालेज में डिग्रियां मिलते ही छात्राओं के खिले चेहरे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएवी कालेज में डिग्रियां मिलते ही छात्राओं के खिले चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-36 स्थित एमसीए डीएवी कालेज फॉर वुमन में 882 छात्राओं को डिग्री से नवाजा गया।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालों की मेहनत के बाद जब स्टेज से युवाओं को डिग्री और टॉपर बनने पर पुरस्कार मिले तो सभी के चेहरों की चमक देखते ही बनती थी। शिक्षकों ने भी अपने चेहते विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर की शुभकामनाएं दीं। स्टूडेंट्स पुरस्कार लेने के लिए अभिभावकों और दोस्तों के साथ पहुंचे।
सेक्टर-36 स्थित एमसीए डीएवी कालेज फॉर वुमन में मंगलवार 44वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की 882 छात्राओं को डिग्री से नवाजा गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि थे।
कालेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने सालाना रिपोर्ट में छात्राओं की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। हीना गर्ग को पंजाब यूनिवर्सिटी में एमए इकोनॉमिक्स में छठा स्थान पाने के लिए सम्मानित किया गया। पीयू में टॉप पोजिशन पाने वाली अन्य छात्राओं को भी पुरस्कार दिए गए। एमसीएम कालेज का नाम रोशन करने वाली कुछ वरिष्ठ पदों पर तैनात छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर आईएएस पलक साहनी, पीसीएस रमनदीप कौर और वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट से जुड़ी रीना अनुजा को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जीसी-46 में 400 होनहारों को मिले पुरस्कार
सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज (जीसी-46) में मंगलवार वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद मुख्य अतिथि थे। प्रिंसिपल डॉ.गुरजीत कौर ने सालाना रिपोर्ट में कालेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर 400 से अधिक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को पढ़ाई,खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया।