फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ma classes will begin in mew degree college

मेव डिग्री कॉलेज में चलेंगी एमए की कक्षाएं

Sat, 02 Apr 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 02 Apr 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
ma classes will begin in mew degree college
- फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन

नूंह स्थित यासीन मेव डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से एमए की कक्षाएं लगने लगेंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की एक टीम जल्दी ही कॉलेज का दौरा करने वाली है। कॉलेज में इतिहास और उर्दू विषय में एमए की कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी। मेवात के छात्रों ने इस पर अपनी खुशी जताई है।

 यासीन मेव डिग्री कॉलेज मेवात के प्रिंसिपल इम्तियाज खान ने बताया कि एमडीयू से उनका कॉलेज पहले ही जुड़ा हुआ है। कॉलेज में एमए की इतिहास और उर्दू में कक्षाएं जुलाई के सत्र से शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


उनके कॉलेज को उच्च शिक्षा विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। उन्हाेंने कहा कि जल्दी ही एमडीयू की एक टीम कॉलेज का दौरा करने वाली है।

उन्होंने बताया कि यासीन ब्रेन मेव हाईस्कूल के नाम से वर्ष 1923 में शुरू हुआ यह कॉलेज जल्दी मेवात की यूनिवर्सिटी में तब्दील हो जाएगा। फिलहाल कॉलेज में बीए, बीबीए, बीसीए और बीकॉम की कक्षा लग रही हैं। इसी सत्र से फिजीकल ऐजूकेशन की कक्षा भी कॉलेज में लगनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के छात्र अशफाक और छात्र फजल हुसैन का कहना है कि उनके कॉलेज में एमए की कक्षा शुरू होने से मेवात के छात्रों को काफी फायदा होगा।

बहुत छात्र पैसों के अभाव में बीए के बाद पढाई छोड देते थे क्योंकि उन्हें इसके लिए बाहर जाना पड़ता था। छात्रा मुमताज बानो का कहना है कि मेवात की लड़कियों को इससे काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed