फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   M-Tech will now external student of the IPU

अब आईपीयू से एमटेक कर सकेंगे बाहरी छात्र

Mon, 14 Mar 2016 07:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 07:06 AM IST
विज्ञापन
M-Tech will now external student of the IPU
एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में पढ़ाए जाने वाले बीटेक और एमटेक बायोटेक्नोलॉजी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में अब बाहरी छात्र भी दाखिला पा सकेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में यह पाठ्यक्रम वर्ष 1999 से चल रहा है लेकिन इसमें ऐसा बदलाव पहली बार किया गया है। इससे अब बीटेक बायोटेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों के साथ बाहरी छात्रों को भी दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि यह दाखिला गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) स्कोर के आधार पर मिलेगा। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के डीन प्रो. एन रघुराम ने बताया कि अभी तक इस पाठ्यक्रम में यहीं के छात्रों को ही दाखिला मिलता था लेकिन अब 2016-17 के शिक्षण सत्र में इस कोर्स में बाहरी छात्रों के लिए भी दरवाजा खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमें इस कोर्स के लिए एआईसीटीई (ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन) से 20 सीटों पर दाखिले की मंजूरी मिली है।

विश्वविद्यालय 20 सीटों में से 10 सीटें अपने बायोटेक्नोलॉजी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के छात्रों के लिए आरक्षित रखा है जबकि करीब 10 सीटों पर हम गेट स्कोर पाने वाले विद्यार्थियों को दाखिला देंगे। पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 29 मार्च तक आवेदन की लाइनें खुली रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed