एलयू अप्रैल में करेगा नैक के लिए आवेदन
- विश्वविद्यालय को अक्टूबर तक नैक की नई ग्रेडिंग मिल जाएगी।
- 2014 में नहीं मिल पाया था ‘ए’ ग्रेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलयू में दोबारा राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) से मूल्यांकन कराने के लिए विश्वविद्यालय अप्रैल में आवेदन करेगा। इसके बाद विश्वविद्यालय को अक्टूबर तक नैक की नई ग्रेडिंग मिल जाएगी।
शनिवार को कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने राजभवन में कुलाधिपति राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन के लिए की जा रही तैयारी से अवगत कराया।
प्रो. निमसे ने बताया कि जिन कमियों की वजह से विश्वविद्यालय को 2014 में ‘ए’ ग्रेड नहीं मिल पाया था उनको दूर किया जा रहा है। एक तरफ जहां विश्वविद्यालय की शिक्षकों के रिक्त पद भरने शुरू हो चुके हैं। सेमेस्टर और चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम भी लागू हो गया है। विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में ई-बुक्स लाने के साथ ही ऑटोमेशन की प्रक्रिया चल रही है।
ओएनजीसी से 10 करोड़ और आने का इंतजार
विश्वविद्यालय में ओएनजीसी के सहयोग से बन रहे सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के निर्माण को लेकर भी कुलपति प्रो. निमसे ने राज्यपाल राम नाईक से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि इस भवन का निर्माण लगभग 26 करोड़ रुपये से हो रहा है। इसमें से 10 करोड़ रुपये ओएनजीसी ने दिए हैं। इस पर राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि ओएनजीसी से उस भवन को तैयार कराने के लिए 10 करोड़ रुपये की मदद और मिल जाएगी।
राज्यपाल ने कुलपति प्रो. निमसे से वर्तमान में चल रही परीक्षाओं और आगामी सत्र के प्रवेश को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि आगामी सत्र में प्रवेश केलिए टीम काम करना शुरू कर चुकी हैैं। सभी संकायों से कोर्स, सीटों सहित अन्य ब्यौरा लिया जा रहा है।