{"_id":"56dbf4914f1c1ba4358b47e5","slug":"lucknow-teacher-created-130-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के टीचर ने बनाए 130 एजुकेशनल ऐप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ के टीचर ने बनाए 130 एजुकेशनल ऐप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Mar 2016 03:26 PM IST
सार
- अलवर के शिक्षक इमरान खान ने 52 एजुकेशनल एप बनाकर डोनेट किए थे
- स्टूडेंट्स और शिक्षक के लिए ये एप निशुल्क हैं
विज्ञापन
प्ले स्टोर से किए जा सकेंगे डाउनलोड
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलवर के शिक्षक इमरान खान का जिक्र किया था, इससे राजधानी के डॉ. धीरज मेहरोत्रा इतने प्रेरित हुए कि उन्होंने 130 एजुकेशनल एप बना डाले।
विज्ञापन
दरअसल, अलवर के शिक्षक इमरान खान ने 52 एजुकेशनल एप बनाकर डोनेट किए थे। उन्हीं की तर्ज पर डॉ. धीरज मेहरोत्रा ने 130 एप तैयार किए हैं। स्टूडेंट्स और शिक्षक के लिए ये एप निशुल्क हैं।
विज्ञापन
गूगल प्ले स्टोर से जाकर ये एप डाउनलोड किए जा सकते हैं। बुधवार को स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता करके डॉ. मेहरोत्रा ने अपने एप के बारे में जानकारी दी। डॉ. धीरज ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उन्होंने अपना पहला एप ‘रॉकस्टार टीचर्स’ तैयार किया था।
विज्ञापन
इस एप में शिक्षकों की क्वालिटी और उनके पढ़ाने के तरीकों के बारे में बताया गया था। इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट्स के लिए जावा लैंग्वेज, सीबीएसई यू ट्यूब टीचर्स, ओवरकमिंग एग्जाम फियर जैसे अब तक 130 एप्लीकेशन लांच किए हैं।