{"_id":"5721bf5a4f1c1b783ba919af","slug":"lu-announces-entrance-exam-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि ने जारी किया प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग का कार्यक्रम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लविवि ने जारी किया प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग का कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीबीए, बीकॉम ऑनर्स और एमबीए और एमबीए पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा की शुरुआत 22 मई से होगी।
विज्ञापन
22 को बीबीए, बीबीए आईबी, बीकॉम ऑनर्स और एमबीए पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों की, जबकि एमबीए की प्रवेश परीक्षा 29 मई को होगी।
विवि प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के बाद एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए साक्षात्कार 29, 30 और 31 मई को होंगे। इसके बाद पांच जून को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। 20 से 22 जून के बीच काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम में आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मई है। 25 मई को बीबीए, बीबीए आईबी, बीकॉम ऑनर्स और एमबीए पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। ग्रेजुएशन लेवल पर साक्षात्कार नहीं लिया जाना है। काउंसलिंग चार और पांच जून को होगी।
विज्ञापन