फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lay out of first sports university in haryana is ready

पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का खाका तैयार 

Sun, 13 Mar 2016 01:47 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 13 Mar 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
lay out of first sports university in haryana is ready
पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का खाका तैयार

प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सोनीपत के राई में बनेगी। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स को यूनिवर्सिटी में तब्दील करने के लिए हरियाणा खेल विभाग ने सारी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


विज शनिवार को गुड़गांव में आयोजित 55वीं आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए थे। खेल मंत्री ने बताया कि राई के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्र्स के पास 350 एकड़ जमीन है। अभी तक खिलाड़ियों के पास खेल की सुविधा तो मिल रही है।
विज्ञापन


इसमें और सुधार की जरूरत है। इसे देखते हुए खेल विभाग ने स्पोर्ट्स स्कूल को स्पोट्स यूनिवर्सिटी में तब्दील करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कसरत शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट सेशन के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी। फिर अगले विधानसभा सत्र में यूनिवर्सिटी बनवाने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। यहां हर खेल के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कोच तैयार हो सकें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल प्रदेश है, लेकिन यहां एक भी खेल यूनिवर्सिटी नहीं है। अभी तक खिलाड़ियों को एनआईएस सर्टिफिकेट या कोर्स करने के लिए दूसरे प्रदेश में जाना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी शुरू की जाएगी।

पहली प्राथमिकता में यहां के मजबूत पकड़ वाले खेलों में कोर्स होगा। फिर खेल से संबंधित सभी कोर्स कराए जाएंगे। सभी तरह की कोचिंग दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कोच और अंपायर तैयार हो सकेंगे।

खिलाडिय़ों के बारे में उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों का इलेक्ट्रॉनिक डाटा करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें नर्सरी, विंग, स्टेडियम और एसोसिएशन से संबंधित सभी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

इसमें हर जानकारी ऑनलाइन होगी। सर्टिफिकेट, मेडल सभी अपडेट किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को किसी खेल में खेलने या नौकरी के लिए अप्लाई करने में विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे।


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहली शूटिंग अकादमी राई में शुरू की गई है। कुरुक्षेत्र में साइकिल स्टेडियम के लिए काम शुरू कर दिया गया है। गुड़गांव, फरीदाबाद और पंचकूला में मल्टीपर्पज हॉल का काम शुरू करवा दिया है। जिसमें इंडोर खेल की बेहतर व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed