फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last date to submit forms in ccsu ghaziabad

CCSU : रेगुलर-प्राइवेट फार्म भरने का आज आखिरी मौका

Mon, 07 Mar 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Mar 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
last date to submit forms in ccsu ghaziabad
परीक्षा फॉर्म

सीसीएसयू के सत्र 2015-16 की मुख्य परीक्षाओं (स्नातक व परास्नातक) के रेगुलर और प्राइवेट एग्जामिनेशन फार्म भरने का सोमवार को आखिरी मौका है। विवि की ओर से परीक्षा फार्म भरने की दो बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है।

विज्ञापन


तीसरी बार तारीख बढ़ना संभव नहीं दिख रहा है। ऐसे में सात मार्च को एग्जाम फार्म भरने से वंचित होने छात्र-छात्राओं का साल खराब हो सकता है।

सोमवार को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के साथ ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कराने की भी अंतिम तिथि है। वहीं कॉलेजों में प्राइवेट और रेगुलर फार्म जमा कराने की विवि ने नौ मार्च डेट निर्धारित की है।
विज्ञापन


कॉलेजों को विवि में 11 मार्च तक सभी फार्म संबंधित विभागों में जमा कराने होंगे।ऑनलाइन एग्जामिनेशन फार्म में तकनीकी दिक्कतों के चलते कई गलतियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित विषय डालने के बावजूद फार्म डाउनलोड करने पर कुछ और आ रहा है। साथ ही फार्म सबमिट नहीं होने और नाम सहित विभिन्न गलतियां पेश आ रही हैं।

एमटेक-एमआर्क की सेमेस्टर परीक्षाएं नौ से

last date to submit forms in ccsu ghaziabad
Exam

एकेटीयू ने सत्र 2015-16 की एमटेक और एमआर्क की तीसरे सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमटेक -एमआर्क की परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। विवि ने परीक्षा शेड्यूल के साथ एग्जामिनेशन फार्म भरने के लिए विशेष लिंक कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया था।

प्राइवेट फार्म पंजीकरण के नाम पर वसूली
सीसीएसयू से संबद्ध एडेड और सेल्फ फाइनेंस संस्थानों में प्राइवेट ऑनलाइन परीक्षा फार्म के पंजीकरण और विकास शुल्क के नाम पर वसूली हो रही है।

छात्र-छात्राओं से विवि की ओर से निर्धारित 185 रुपये पंजीकरण और 300 रुपये विकास शुल्क की जगह एक से डेढ़ हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं।

छात्र-छात्राओं की शिकायत पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विवि ने अब शिकायत मिलने पर संस्थान केखिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बावजूद कई सेल्फ फाइनेंस संस्थान मनमानी पर उतारू हैं। कई संस्थान अपने यहां ऑनलाइन पंजीकरण की प्राइवेट कैंडिडेट को सुविधा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed