{"_id":"56ecd8e84f1c1bd3618b496b","slug":"kiran-bedi-at-shoolini-university-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण बेदी ने छात्रों को दिया योग और मेडिटेशन का मंत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
किरण बेदी ने छात्रों को दिया योग और मेडिटेशन का मंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 21 Mar 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
देश की पहली महिला आईपीएस आफिसर डा. किरण बेदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली महिला आईपीएस आफिसर डा. किरण बेदी ने शूलिनी विवि में पहुंचकर युवाओं को योग और ध्यान को स्टूडेंट लाइफ का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों विधियों से एकाग्रता और क्रिएटिविटी आती है।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों को सेल्फ लर्निंग और ई- लाइब्रेरी के माध्यम से पढ़ने की सलाह दी। कहा कि मेडिटेशन व योगा किसी धर्म का नहीं बल्कि संतुलन बनाने में कारगर साबित होता है। मेडिटेशन व योगा प्रतिदिन करने से दिनचर्या ठीक रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगा, मेडिटेशन, ध्यान से हमारी हर समस्या का हल होता है। डा. किरण बेदी ने शुक्रवार को शूलिनी विवि पहुंचीं। छात्रों को संबोधित करते हुए डा. बेदी ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
साथ उन्होंने कहा कि ई- बुक के जमाने में पढ़ाई और भी आसान हो गई है। सारी सूचनाएं नेट पर उपलब्ध हैं। इसका फायदा छात्रों को ज्यादा से ज्यादा उठाना चाहिए। वह गुरु शिक्षक लेक्चर सिरीज कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
गुरुकुल पद्धति से बढ़ता है आत्मविश्वास
डा. बेदी ने कहा कि वह नवज्योति स्वयंसेवी संस्था से जुड़ी हैं। इस संस्था के माध्यम से स्लम एरिया के 10 हजार बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। वह गुरुकुल पद्धति से शिक्षा दे रहे हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, उनमें लीडरशिप क्वालिटी विकसित होती है।
रॉकिंग चेयर थ्यूरी अपनाएं
भविष्य की प्लानिंग के लिए डा. बेदी ने छात्रों से रॉकिंग चेयर की थ्योरी को अपनाने का आह्वान किया। कहा कि रॉकिंग चेयर में गजब का फार्मूला है कि पीछे जाओ व आगे आओ। उन्होंने कहा कि हम आत्ममंथन करें कि हमने बाल्यकाल, किशोरावस्था में क्या ऐसा किया, जिसे हम बेहतर कर सकते थे।
इसके बाद हम वर्तमान आयु से आगे के 10 या 20 साल बाद को लेकर प्लानिंग करें कि उसे हम ओर बेहतर बना सकते हैं। विवि के कुलपति डा. पीके खोसला ने डा. किरण बेदी का स्वागत किया।
खूब ली सेल्फी
डा. बेदी ने सोलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खूब सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि सोलन की आबोहवा काफी अच्छी है। साथ ही कहा कि शूलिनी यूनिवर्सिटी एक बेहतर संस्थान के रूप में उभर कर आया है। उन्होंने प्रबंधन की तारीफ की और यहां पढ़ने वाले छात्रों का बधाई दी।