केजीएमयू बढ़ाएगा परीक्षा शुल्क, जानें-किन कोर्स की बढ़ेगी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) एक बार फिर विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। एग्जामिनेशन कमेटी की बैठक में ये प्रस्ताव लाया गया है।
बढ़े शुल्क के दायरे में एमबीबीएस, बीडीएस, एमडी, एमएस, एमडीएस, डीएम, एमसीएच सहित लगभग सभी पाठ्यक्रम आएंगे। इस प्रस्ताव को अन्य कमेटियों के सामने भी रखा जाएगा।
केजीएमयू में एमबीबीएस में लगभग 1250, बीडीएस में 350, एमडी, एमएस, डिप्लोमा कोर्सेस में 181, सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम डीएम-एमसीएच में 39 और एमडीएस में 27 छात्र-छात्राएं हैं। विवि इन सभी कापरीक्षा शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
ट्यूशन फीस शासन से तय होने के कारण इसमें विवि अपनी मर्जी से बढ़ोतरी नहीं कर सकता। इसलिए परीक्षा शुल्क बढ़ाकर आय बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
पिछले सत्र में भी बढ़ाई गई थी फीस
गौरतलब है कि केजीएमयू में पिछले सत्र में भी परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की गई थी। विवि के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों एमबीबीएस और बीडीएस से 2013-14 में चार हजार रुपये प्रति छात्र परीक्षा शुल्क लिया जाता था।
2014-15 में उसे बढ़ाकर छह हजार कर दिया गया। इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों और डिप्लोमा का परीक्षा शुल्क 2013-14 में 10 हजार रुपये था। इसे 2014-15 में बढ़ाकर 12 हजार कर दिया गया था।
इस पर कुलपति प्रो. रविकांत का कहना है कि एग्जामिनेशन कमेटी की बैठक में परीक्षा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस पर आगे होने वाली बैठकों में फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा पैटर्न में बदलाव के बाद की स्थितियों पर भी चर्चा की गई है।