फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU fee to be increased.

केजीएमयू बढ़ाएगा परीक्षा शुल्क, जानें-किन कोर्स की बढ़ेगी फीस

Sun, 10 Apr 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Apr 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
KGMU fee to be increased.

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) एक बार फिर विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। एग्जामिनेशन कमेटी की बैठक में ये प्रस्ताव लाया गया है।

विज्ञापन


बढ़े शुल्क के दायरे में एमबीबीएस, बीडीएस, एमडी, एमएस, एमडीएस, डीएम, एमसीएच सहित लगभग सभी पाठ्यक्रम आएंगे। इस प्रस्ताव को अन्य कमेटियों के सामने भी रखा जाएगा।
विज्ञापन


केजीएमयू में एमबीबीएस में लगभग 1250, बीडीएस में 350, एमडी, एमएस, डिप्लोमा कोर्सेस में 181, सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम डीएम-एमसीएच में 39 और एमडीएस में 27 छात्र-छात्राएं हैं। विवि इन सभी कापरीक्षा शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूशन फीस शासन से तय होने के कारण इसमें विवि अपनी मर्जी से बढ़ोतरी नहीं कर सकता। इसलिए परीक्षा शुल्क बढ़ाकर आय बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।


 

पिछले सत्र में भी बढ़ाई गई थी फीस

KGMU fee to be increased.

गौरतलब है कि केजीएमयू में पिछले सत्र में भी परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की गई थी। विवि के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों एमबीबीएस और बीडीएस से 2013-14 में चार हजार रुपये प्रति छात्र परीक्षा शुल्क लिया जाता था।

2014-15 में उसे बढ़ाकर छह हजार कर दिया गया। इसी तरह  पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों और डिप्लोमा का परीक्षा शुल्क 2013-14 में 10 हजार रुपये था। इसे 2014-15 में बढ़ाकर 12 हजार कर दिया गया था।

इस पर कुलपति प्रो. रविकांत का कहना है कि एग्जामिनेशन कमेटी की बैठक में परीक्षा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस पर आगे होने वाली बैठकों में फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा पैटर्न में बदलाव के बाद की स्थितियों पर भी चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed