फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal's residence in dispute DUTA appointment display

नियुक्ति विवाद में डूटा ने केजरीवाल के आवास पर किया प्रदर्शन

Wed, 23 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal's residence in dispute DUTA appointment display
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दिल्ली सरकार के भारती कॉलेज में शिक्षक नियुक्ति विवाद मंगलवार को केजरीवाल तक पहुंच गया। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन (डूटा) ने दो विषयों के शिक्षकों का चयन होने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं देने पर केजरीवाल के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


डूटा ने केजरीवाल से इस पूरे मामले की छानबीन कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। डूटा के मुताबिक, बीते दिनों भारती कॉलेज में तीन विषयों इतिहास, राजनीति शास्त्र और कॉमर्स के शिक्षकों का चयन हुआ था।
विज्ञापन


यह चयन पूरी प्रक्रिया के साथ हुआ है। कॉलेज की गवर्निंग बॉडी ने राजनीति शास्त्र के शिक्षक का नियुक्ति पत्र तो दे दिया, लेकिन अभी तक इतिहास और कॉमर्स विषय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया है। जबकि तीनों ही शिक्षकों का चयन एक ही कमेटी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूटा का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण ऐसा हो रहा है। यह डीयू एक्ट के खिलाफ है। ऐसा करके डीयू के दूसरे कॉलेज में एडहॉक पर पढ़ा रहे शिक्षकों को गलत संदेश भी दिया जा रहा है।


डूटा ने केजरीवाल के घर के सामने प्रदर्शन कर दोनों विषयों के शिक्षकों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed