{"_id":"573de8c04f1c1b9857ac73db","slug":"join-pg-entrance-exam-coaching-just-hundred-rupees-will-test-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी प्रवेश परीक्षा की कोचिंग फ्री, महज सौ रुपये में होगी परीक्षा की तैयारी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजी प्रवेश परीक्षा की कोचिंग फ्री, महज सौ रुपये में होगी परीक्षा की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में शैक्षणिक सत्र 2016-16 में स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए इस बार कोटे व अल्पसंख्यक छात्रों को प्राइवेट कोचिंग की महंगी फीस नहीं चुकानी होगी। डीयू पहली बार परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग देने जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रों को कोचिंग का लाभ लेने के लिए महज सौ रुपये का भुगतान करना होगा। कोचिंग की शुरुआत तीन पाठ्यक्रमों लॉ, कॉमर्स व बॉयोमेडिकल साइंस के लिए ही की जा रही है। कोचिंग का लाभ लेने के लिए बृहस्पतिवार को आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन कक्षाओं को प्री-एंट्रेस समर स्कूल का नाम दिया गया है। इन कक्षाओं का लाभ एससी-एसटी, ईडब्लयूएस-बीपीएल, ओबीसी व अल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
इन फ्री कक्षाओं का लाभ लेने के लिए छात्रों को www.du.ac.in, app.du.ac.in से 24 मई आधी रात तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कोचिंग कक्षाओं के लिए केवल सीमित सीटें हैं। आवेदन करने के बाद कक्षाओं में दाखिले के लिए चयनित छात्रों की सूची 26 मई को जारी की जाएगी। छात्रों का पंजीकरण व ओरिएंटेशन 28 मई को होगा। पंजीकरण के समय छात्रों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज व श्रेणी प्रमाणपत्र लेकर जाना होगा। कक्षाओं की शुरुआत 30 मई से होगी जो कि 13 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
कॉमर्स व लॉ के लिए कक्षाएं डीयू नॉर्थ कैंपस में होंगी, जबकि बॉयोमेडिकल साइंस की कक्षाओं के लिए छात्रों को आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज जाना होगा। चूंकि पहली बार प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन दिल्ली, समेत बेंगलूरू, जम्मू, कोलकाता, नागपुर व वाराणसी में भी हो रहा है, लिहाजा इन शहरों के छात्र भी कक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।