12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 900 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका है। आईटीआई के जरिए 900 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें युवाओं को अच्छी सैलरी के साथ साथ रहने, खाने पीने की सुविधाएं भी दी जाएंगी। उत्कृष्ट आईटीआई सोलन में विभिन्न ट्रेडों के डिप्लोमा होल्डरों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है।
हरियाणा की एम/एस मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बाबल के प्लांट में 500 युवाओं को रोजगार देगी। इसके लिए कंपनी सोलन आईटीआई में 18 से 19 मार्च तक कैंपस इंटरव्यू लेगी। साक्षात्कार में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से उत्पादन, प्रशिक्षण और नियंत्रण, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और रखरखाव और निर्माण विभाग कार्य के लिए बाबल (हरियाणा) में तैनात किया जाएगा। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 1,12,500 वार्षिक वेतन दिया जाएगा।
सैलरी के अलावा ये सुविधाएं भी मिलेंगी
साथ ही उन्हें मुफ्त खाने, बस और सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा भी दी जाएगी। लिखित के अलावा पर्सनल साक्षात्कार के बाद प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
आईटीआई के प्राचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि उम्मीदावार अपने प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज की तीन फोटो तथा बायोडाटा के साथ साक्षात्कार देने तय समय पर पहुंचे। सुबह दस बजे सोलन आईटीआई में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन कंपनी अपने नियमों के तहत करेगी।
इन ट्रेडों की होगी भर्ती
संस्थान के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि आईटीआई पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कोपा, सूचना प्रौद्योगिकी, आईसीटी सीएम, रेडियो, टीवी, मोबाइल रिपेयरिंग, बिजली मिस्त्री, सीओई-इलेक्ट्रॉनिक्स, सीओई-इलेक्ट्रीशियन, फीटर, टर्नर आदि शामिल हैं।
कंपनी का भारत और चीन से है करार
एम/एस मोबाइल प्रा. लिमिटेड की ओर से भारत और चीन से संयुक्त रूप से उद्यम निर्माण के लिए करार किया गया। साथ ही कंपनी की ओर से राष्टीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 33 मिलियन मोबाइल फोन बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। भारत में यह कंपनी अपने 10 एकड़ प्लांट के साथ 22 असेंबली लाइनों और 12 पैकेजिंग लाइनों के साथ प्रथम स्थान पर है।
मंडी में 400 युवाओं की भर्ती
वहीं, आईटीआई मंडी में डिप्लोमाधारक युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। हरियाणा की कोंटि टेक इंडिया कंपनी विभिन्न ट्रेडों में 400 पदों पर आईटीआई होल्डर युवाओं को रोजगार देगी। कंपनी 18 मार्च को आईटीआई मंडी परिसर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर युवाओं का चयन करेगी। कंपनी चयनित युवाओं को 8650 रुपये मासिक वेतन देगी।
कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर के आईटीआई होल्डर 18 से 25 वर्ष के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश ने कहा कि कंपनी विभिन्न ट्रेड के डिप्लोमा होल्डर युवाओं को रोजगार देगी। कैंपस इंटरव्यू में वेल्डर, फीटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीश्यिन डिप्लोमा होल्डर युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी चयनित युवाओं को एक साल की ट्रेनिंग देगी।
इस दौरान कंपनी 8650 रुपये मासिक वेतन देगी। वहीं, ट्रेनिंग के छह माह बाद कंपनी 250 रुपये मासिक वेतनवृद्धि भी देगी। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को नौकरी ज्वाइनिंग के सात दिन तक खाने-पीने और रहने की निशुल्क सुविधा कंपनी की ओर से दी जाएगी। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले युवाओं को योग्यता दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने होंगे।