फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jobs in himachal, recruitment on 41 posts in sainik welfare board in himachal.

सैनिक कल्याण विभाग नौकरी का मौका, 41 पदों पर भर्ती

Thu, 28 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 Jobs in himachal, recruitment on 41 posts in sainik welfare board in himachal.
हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग में नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग में नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट सहित विभिन्न श्रेणियों के करीब 41 पद भरे जाएंगे। विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 15 पद, वेलफेयर ऑर्गेनाइजर के 8 पद, स्टेनो टाइपिस्ट का 1 पद, चालकों के 8 और चपरासी के 6 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा बिलासपुर, कुल्लू और सोलन जिलों में खाली चल रहे उपनिदेशक के पद भी भरे जाएंगे। तीन जिलों में खाली चल रहे उपनिदेशक के पदों के लिए 28 अप्रैल को शिमला में साक्षात्कार होंगे। विभाग में खाली चल रहे ये सभी पद एक्स सर्विसमैन कोटे से भरे जाएंगे।
विज्ञापन


भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने वाले देश के जवानों के लिए ये पद आरक्षित रखे गए हैं। सिविल कोटे के लोग इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सैनिकों को पुन: रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी में इन्हें मिलेगा 15 फीसदी कोटा

 Jobs in himachal, recruitment on 41 posts in sainik welfare board in himachal.
सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में उपनिदेशक के पद भरे जाएंगे।

देश सेवा करने वाले जवानों के लिए हिमाचल सरकार ने सरकारी नौकरियों में 15 फीसदी कोटा निर्धारित किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, दमकल विभाग सहित सभी विभागों में पूर्व सैनिकों के लिए पद आरक्षित रहते हैं।

सेना से रिटायर होने वाले पूर्व सैनिकों को रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाना होता है। वर्तमान चौदह हजार पूर्व सैनिकों ने अपना पंजीकरण करवाया हुआ है। प्रतिमाह करीब डेढ़ सौ पूर्व सैनिक रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाते हैं। हर तीन वर्ष के बाद पंजीकरण का नवीनीकरण होता है।

सैनिक कल्याण विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 38 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में उपनिदेशक के पद भरे जाएंगे।- ब्रिगेडियर केएस वर्मा, निदेशक, हिप्र सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed