{"_id":"56fa83b94f1c1b6321f0061b","slug":"jobs-in-himachal-recruitment-on-100-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, 100 पदों पर भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, 100 पदों पर भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
इनमें प्रोडक्शन सुपरवाइजर, वर्कमैन और स्टोर असिस्टेंट के लिए डायरेक्ट इंटरव्यू होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का एक और मौका मिलने जा रहा है। जिला सोलन के परवाणू की माइक्रोटेक कंपनी सौ पद भरेगी। कंपनी ने श्रम वर्कमैन के 100 पदों के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु सीमा रखी है जबकि शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं पास रखी है। इसके अलावा आईटीआई कर चुके युवा भी इसके लिए योग्य हैं।
विज्ञापन
इनमें प्रोडक्शन सुपरवाइजर, वर्कमैन और स्टोर असिस्टेंट के लिए डायरेक्ट इंटरव्यू होंगे। माइक्रोटेक कंपनी चयनित अभ्यर्थी को 6000 से 6300 प्रतिमाह देगी। इसके अलावा पीएफ, ईएसआई, बोनस के साथ साथ अन्य सुविधा भी प्रदान करेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी कंपनी के एचआर के मोबाइल नंबर 94594-92826 से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश रोजगार कार्यालय शिमला के उपनिदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि जिस प्रकार प्रदेश की कंपनियां युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका दे रही हैं, इसका प्रदेश भर के युवाओं को भरपूर फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
यहां होंगे साक्षात्कार
जगह दिनांक समय
1. रोजगार उप कार्यालय एक्सचेंज, सरकाघाट 04-04-2016 10.00 बजे
2. रोजगार उप कार्यालय एक्सचेंज, बैजनाथ 05-04-2016 10.00 बजे
3. रोजगार उप कार्यालय एक्सचेंज, चुवाड़ी 06-04-2016 10.00 बजे
4. जिला रोजगार कार्यालय, चंबा 07-04-2016 10.00 बजे
5. क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, धर्मशाला 08-04-2016 10.00 बजे