{"_id":"571a5b9d4f1c1b8a728b5277","slug":"jobs-in-himachal-campus-interview-at-iti-shahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरी, इंटरव्यू से होगी भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरी, इंटरव्यू से होगी भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
इंटरव्यू में प्रदेश भर की विभिन्न आईटीआई से अलग-अलग व्यवसायों से कोर्स पास कर चुके युवा भाग ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा के आईटीआई शाहपुर में मई माह के पहले हफ्ते में राजस्थान की एक प्रतिष्ठित कंपनी श्रीराम पिस्टस एंड रिंग्स लिमिटेड कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से 100 प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन
इंटरव्यू में प्रदेश भर की विभिन्न आईटीआई से अलग-अलग व्यवसायों से कोर्स पास कर चुके युवा भाग ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस बार10वीं और 12वीं पास युवाओं के अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों (गूंगे और बहरों) का भी इसी दिन नौकरी के लिए चयन करेगी।
विज्ञापन
इंटरव्यू आईटीआई परिसर में 6 और 7 मई को होगा- संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि कंपनी फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, आटोमोबाइल्स, वायरमैन और फाउंड्रीमैन आदि व्यवसायों में युवाओं का चयन करेगी।
विज्ञापन
युवाओं की उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया की आईटीआई पास युवाओं को दो वर्ष के लिए ट्रेनी वर्कमैन के तौर पर रखा जाएगा। इसकी एवज में उन्हें 8200 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी, जबकि अन्य युवाओं को 7900 से 8400 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। कैंपस इंटरव्यू के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य होगा।