युवतियों के लिए नौकरी का मौका, 200 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटिंग-टेलरिंग का हुनर रखने वाली युवतियां और महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। यदि इनके पास डिप्लोमा या पढ़ाई नहीं भी है तो भी इन्हें ज्ञान के आधार पर रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। हिमाचल के जिला कांगड़ा की आईटीआई शाहपुर में वर्धमान निशिम्बो गारमेंट्स कंपनी लिमिटेड कामगारों का चयन करेगी।
इसमें आईटीआई कोर्स होल्डर्स और इस वर्ष अपने अंतिम सत्र में अपीयर होने वाली युवतियां पात्र होंगी। इसके अलावा इन कामों में निपुण आठवीं और 10वीं पास युवतियां और महिला मंडलों से कटिंग-टेलरिंग को जानने वाली महिलाएं भी इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं। इंटरव्यू 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोजित होंगे।
साक्षात्कार में पंजाब के लुधियाना की वर्धमान निशिम्बो गारमेंट्स 200 पद भरेगी। कैंपस इंटरव्यू में 18 से 30 वर्ष तक की आयु की युवतियां और महिलाएं भाग ले सकती हैं। आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर राजीव कुमार ने बताया की पहले तीन माह ट्रेनी के तौर पर 5400 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
चयनित उम्मीदवारों को वेतन के साथ मिलेंगी सुविधाएं
इसके बाद अगले तीन माह तक 5900 रुपये और उसके बाद अगले तीन माह तक 7920 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा होस्टल, मेस, मेडिकल और सिक्योरिटी की सुविधा भी कंपनी की होगी। साथ ही पोविडेंट फंड, ग्रच्यूटी बेनिफिट, एडवांस लोन, बैंक अकाउंट सुविधा, बोनस और ईनाम भी प्रदान किया जाएगा।
राजीव कुमार ने बताया कि चयनित होने पर इन युवतियों को मैनुअल मशीनों के साथ साथ आटोमेटिक मशीनों पर भी काम करना पड़ेगा। कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट के मैनेजर गुरबचन सिंह ने बताया कि यह कंपनी आधा दर्जन ब्रांडेड फॉर्मल शर्ट्स तैयार करती है।
आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया की इस कैंपस इंटरव्यू के जरिये प्रशिक्षित युवतियों के साथ साथ इस प्रकार के कार्य को जानने वाली युवतियां व महिलाएं नौकरी कर सकेंगी।