फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in agriculture university palampur.

कृषि विवि पालमपुर में 31 पदों पर की जाएगी भर्ती

Sat, 09 Apr 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 09 Apr 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
jobs in agriculture university palampur.
बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने पद भरने को हरी झंडी दे दी है।

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के खाली पदों को भरा जाएगा। विवि के प्रबंधन बोर्ड ने विवि प्रशासन को 31 पद भरने की मंजूरी दे दी है। विवि में ये पद कई विभागों में भरे जाएंगे। विवि के कुलपति की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। साथ ही विवि के लिए 151 करोड़ रुपये बजट भी मंजूर हो गया है।

विज्ञापन


कुलपति डा. केके कटोच ने कहा कि डा. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों के दस पद, कनिष्ठ कार्यालय सहायक के 20 पद और सहायक कुल सचिव का एक पद भर जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि के कर्मचारियों के लिए 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


विवि वित्त समिति व प्रबंधन बोर्ड की बैठकों के बाद इसे भी अनुमति मिल गई है। प्रबंधन बोर्ड ने अब मानसिक तथा शारीरिक रूप से अक्षम विद्यार्थियों को शादी के बाद भी परिवारिक पेंशन का लाभ देने की मंजूरी दी है। कैरियर एडवांस स्कीम के तहत दो सहायक प्राध्यापकों को सह प्राध्यापक और एक सह प्राध्यापक को प्राध्यापक पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के साथ हुई बैठक में वीसी के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उपमा चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एसके बाल्दी, कृषि निदेशक डा. सोमराज कालिया विवि के सचिव मनोज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed