{"_id":"5747fde44f1c1bd2406917b8","slug":"job-interview-in-solan-employment-exchange","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस एक इंटरव्यू और आपकी नौकरी पक्की","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बस एक इंटरव्यू और आपकी नौकरी पक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 27 May 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
नौकरी
- फोटो : pti
प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। कालाअंब की निजी कंपनी 21 पदों के लिए इंटरव्यू कराने जा रही है। कंपनी ऑटोमेटिक ऑपरेटरों, लैब तकनीशियन, फायरमैन के अलावा ऑपरेटरों के विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू करवाएगी। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता आईटीआई पास होना आवश्यक है।
विज्ञापन
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होगी। कंपनी साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को 6000 से लेकर 9000 मासिक वेतन देगी। साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 3 जून और उप रोजगार कार्यालय कसौली में 4 जून को होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि युवा रोजगार कार्यालय में जाकर पंजीकरण करवाएं। इंटरव्यू का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन