फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job interview in palampur himachal pradesh

नौकरी का मौका, टेक्निकल ट्रेनी के पद भरेगी कंपनी

Thu, 31 Mar 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 31 Mar 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
job interview in palampur himachal pradesh
चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 10833 रुपये प्रतिमाह के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। - फोटो : pti

प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। बद्दी की नामी कंपनी जमा दो पास युवाओं को रोजगार देगी। कंपनी की ओर से टेक्निकल ट्रेनी के 30 पद भरे जाने हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं की आयुसीमा 18 से 20 वर्ष तय की गई है। उप रोजगार कार्यालय पालमपुर और नादौन में तीन अप्रैल को युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन


इंटरव्यू का समय सुबह नौ बजे निर्धारित किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की कंपनी डा. रेडीस लेबोरेटरी लिमिटेड जमा दो पास युवाओं के इंटरव्यू लेगी। टेक्निकल ट्रेनी के 30 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवेदकों के जमा दो मेडिकल, नॉन मेडिकल में 60 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 10833 रुपये प्रतिमाह के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान युवाओं को शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। हिमाचल प्रदेश रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि स्थानीय कंपनियां प्रदेश के युवाओं को नौकरियों का ऑफर दे रही हैं। जमा दो में पास छात्र-छात्राओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। युवा अपने क्षेत्र में जाकर रोजगार कार्यालय में भी नाम पंजीकृत करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed